Alcohol in Winter: क्या सर्दी में शराब पीने से शरीर गर्म हो जाता है? दिमाग में यह बात तो एक्सपर्ट से दूर कर लीजिए कंफ्यूजन

Last Updated:

Alcohol in Winter: अक्सर आपके दोस्त गप्पे मारेंगे कि थोड़ी सी व्हिस्की पी लो कितनी भी सर्दी हो सब खत्म हो जाएगी. शरीर गर्म हो जाएगा. यही कारण है कि सर्दियों में रम, व्हिस्की, ब्रांडी, वोडका, वाइन… या इस तरह की कई शराबें उपलब्ध होने लगती है. इसमें कोई संदेह नहीं कि कुछ लोग दोस्तों की बातें मान भी लेते हैं और सर्दियों शराब का सेवन बढ़ा देते हैं. लेकिन सवाल यह है कि ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या सच में शराब काम की चीज है या कौन-सी शराब पीना बेहतर माना जाता है? अगर आपके मन में कंफ्यूजन है तो इस बात को जान लीजिए.

शराब किसी भी तरह से फायदेमंद चीज नहीं है. शराब पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.इस बात को जानते हुए भी लोग शराब पीते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए ही यह जानकारी है. सर्दी शुरू होते ही ज्यादातर लोग कुछ ज्यादा ही शराब पीते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सर्दियों में शराब पीने से शरीर गर्म होता है. शराब की कई किस्में होती हैं रम, व्हिस्की, ब्रांडी, वोडका, बीयर… और लोग अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें पीते हैं.

लेकिन बहुत लोगों के मन में एक ही सवाल रहता है—ठंड में कौन-सी शराब पीने से शरीर को गर्मी मिलती है? असल में, सर्दी के दिनों में शरीर का तापमान कम हो जाता है, इसलिए हमें गर्म चीज़ें और गर्म पेय की जरूरत पड़ती है. कुछ लोग शरीर में गर्मी के लिए शराब का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या शराब लेनी चाहिए और क्या इससे नुकसान होता है, यह जानना ज़रूरी है.

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि शराब किसी भी तरह से ठीक नहीं है. वास्तव में सर्दी में शराब या किसी भी तरह से अल्कोहल का सेवन और ज्यादा नुकसानदेह होता है. जब अल्कोहल शरीर के अंदर जाता है तो यह ब्लड वैसल्स को थोड़ा फैला देता है जिससे खून की कोशिकाएं स्किन से चिपक जाती है. इस थोड़े से समय के लिए शराब पिए हुए व्यक्ति को भ्रम होता है कि उसके शरीर में गर्मी आ गदई लेकिन वास्तव में होता इसका उल्टा है. 

क्लीवलैंड क्लीनिक के डॉ. थॉमस वाटर्स कहते हैं कि वास्तव में अल्कोहल शरीर के तापमान को और अधिक घटा ही देता है.आप अगर व्हिस्की या रम पी लेते हैं तो आपको भ्रम होता है कि आपके शरीर में गर्मी आ गई. सच्चाई यह है कि बीयर या व्हिस्की पीकर जब आप ठंड में बाहर निकलेंगे तो यह घातक भी साबित हो सकता है.

थॉमस वाटर्स कहते हैं कि शराब पीकर सर्दी में बाहर टहलना बहुत ही खतरनाक है. जब शराब खून में जाता है तो ब्लड वैसल्स को चौड़ा कर देता है इससे स्किन में सेंसेशन होती है, उसे ही लोग गर्मी समझ लेते हैं. लेकिन यह आपके शरीर के जीनवदायी अंग जैसे कि लिवर, किडनी, हार्ट से गर्मी खींच लेता है.

अल्कोहल आपके शरीर में झूठा सिग्नल देता कि आपकी बॉडी गर्म हो रही है लेकिन होता नहीं है. इससे हमारे शरीर के कोर अंगों पर बहुत बुरा असर होता है. इसलिए यह धारणा बिल्कुल गलत है कि सर्दी में शरीब शरीर को गर्म करता है.

शराब शरीर को थोड़ी देर के लिए गर्म महसूस करा सकती है, लेकिन यह वास्तविक गर्मी पैदा नहीं करती.अगर ज़्यादा मात्रा में शराब पी ली जाए तो रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और शरीर की गर्मी बाहर निकलने लगती है. इससे ठंड और बढ़ सकती है. इसलिए सर्दियों में शराब हमेशा सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए. शरीर को अच्छी तरह ढंक कर रखना, गरम खाना और पानी लेना ये ज़्यादा असरदार तरीके हैं. सेहत और सुरक्षा सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Alcohol in Winter: क्या सर्दी में शराब पीने से शरीर गर्म हो जाता है?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *