मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक बदमाश के सिर से बदमाशी का भूत उतार दिया. आरोपी का नाम रिंकू कमरिया है. उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था. पुलिस ने उसे दतिया के गोराघाट इलाके से पकड़ा. रिंकू पर फायरिंग का आरोप है. उसने घासमंडी इलाके में फायरिंग की थी. इलाके में दहशत फैलाने वाले रिंकू का पुलिस ने उसी इलाके में जुलूस निकाला. घटना के अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.