छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के धोबीवाड़ा प्राथमिक स्कूल में बुधवार को एक ऐसा विदाई समारोह देखने को मिला जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। स्कूल में 30 तक पढ़ाने वाले शिक्षक के रिटायरमेंट पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने पारंपरिक बारात की तरह रथ स
.
यह सम्मान सीनियर टीचर मेघराज पराड़कर को मिला, जिन्होंने अपने पूरे 38 वर्ष 10 माह की सेवा इसी प्राथमिक विद्यालय में बिताई। तामिया क्षेत्र ऐसा माना जाता है जहां अधिकांश शिक्षक पोस्टिंग मिलते ही तबादले की कोशिशों में लग जाते हैं। लेकिन पराड़कर ने यहां के बच्चों और ग्रामीणों को कभी नहीं छोड़ा। सादगी, अनुशासन और समर्पण के चलते उन्होंने सभी के दिल में खास जगह बनाई।
शिक्षक को रथ पर बैठाकर निकाला जुलूस
रिटायरमेंट पर जनपद सदस्य हरीश उइके के नेतृत्व में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने फूलों से सजी बग्गी तैयार की और पराड़कर को सम्मानपूर्वक उसमें बैठाया। रथ स्कूल और गांव की गलियों से निकला तो लोग अपने आप शामिल होते चले गए। कई पूर्व विद्यार्थियों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने मालाओं से स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
गांव वालों ने रथ पर बैठाकर विदाई दीं।
1987 से एक ही स्कूल में पढ़ाया
मेघराज पराड़कर की पहली नियुक्ति 1 अक्टूबर 1987 को प्राथमिक विद्यालय धोबीवाड़ा में हुई थी और जहां से सफर शुरू हुआ, वहीं सम्मान के साथ पूरा भी हुआ। उन्होंने अपने 38 साल से ज्यादा की सेवा इसी स्कूल में पूरी की और अपने समर्पण, अनुशासन और सादगी से सभी के दिल जीत लिए।