Last Updated:
How To Care Lips In Winter Season : अगर आप भी सर्दियों के मौसम में फटे होंठों की समस्या से बचने के लिए बाजार में उपलब्ध केमिकल वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, आज हम आपको ऐसे घरेलू लिप बाम के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में फटे होंठों को मुलायम रखने में काफी मदद करेगा…
How To Care Lips In Winter Season : सर्दियों के मौसम में फटे होंठों की समस्या काफी बढ़ जाती है. ठंडी हवा और हवा में नमी की कमी होंठों को रूखा, फटा कर देती है. इससे राहत पाने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध केमिकल वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग केमिकल वाले लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते. आज हम आपको ऐसे लिप बाम के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों के मौसम में फटे होंठों को मुलायम रखने में मदद करेगा…

त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक कई लोग अपनी जीभ से बार-बार अपने होंठों को चाटकर गीला करते हैं, जो असल में काफी नुकसान पहुचाता है. लार में मौजूद एंजाइम होंठों से नमी सोख लेते हैं, जिससे होंठ फटने, खुजली होने और खून निकलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

सर्दियों के मौसम में फटे होंठों की समस्या से राहत पाने के लिए आप बाज़ार से केमिकल युक्त लिप बाम इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो घर पर ही लिप देशी लिप बाम बना सकते हैं. इसके लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा घी पिघलाएं, इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल और कोई भी एसेंशियल ऑयल मिलाएं. जब मिश्रण ठंडा होकर चिकना हो जाए, तो इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर रख लें.

यह घऱेलू लिप बाम आपके सर्दियों के मौसम में फटे होंठों को नमी प्रदान करेगा और उन्हें सर्दियों की ठंड से बचाएगा. त्वचा विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि बाहर जाते समय अपना चेहरा ढकें, अपने लिप की सुरक्षा के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, दिन में चार से पांच बार लिप बाम लगाएं और खूब पानी पिएं. इससे आपको फटे होंठों की समस्या से राहत मिलेगी.

ध्यान रखें, सर्दियों के मौसम में होंठों की देखभाल केवल सुंदरता का मामला नहीं है. यह आपकी त्वचा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. ( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)
.