शादियों के सीजन से पहले फीकी पड़ी सोने की चमक, जानें 4 नवंबर को आपके शहर का ताजा रेट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 4 नवंबर को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलावर को 1,20,802 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,21,409 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

4 नवंबर की सुबह 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,20,760 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 650 रुपए की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,20,970 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

वहीं, मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,47,131 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,46,466 रुपए पर ओपन हुआ था. पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 630 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही थी.  

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,400 रुपए 
18 कैरेट – 91,990 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,460 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,250 रुपए 
18 कैरेट – 91,840 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,730 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,500 रुपए 
18 कैरेट – 93,900 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,460 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,250 रुपए 
18 कैरेट – 91,840 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,300 रुपए 
18 कैरेट – 91,890 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,400 रुपए 
18 कैरेट – 91,990 रुपए

नवंबर महीने में शादियों के सीजन से पहले सोन की कीमतों में आई गिरावट से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. भारत में शादी और प्रमुख अवसरों पर सोना और चांदी खरीदने का रिवाज रहा है. भारतीय इन बहुमूल्य धातु की खरीदारी करने को शुभ मानते हैं.

इसके साथ ही निवेशकों के लिए सोना हमेशा से एक सेफ निवेश विकल्प रहा है. शादियों के सीजन में सोना और चांदी की मांग भी बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 180 अंक टूटा, वहीं निफ्टी 25,700 के नीचे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *