Dhan Crop Care Tips: भीग गई धान की फसल? साल भर में मिलेगा बीमा क्लेम, वॉट्सएप पर पूरा कैलकुलेशन, जानें प्रोसेस

Last Updated:

Bima Tips for Dhan Crop: जिन किसान भाइयों ने फसल बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है. ऐसे में किसान भाई ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बीमा योजना में अप्लाई कर सकते हैं. इसमें वहीं किसान भाई अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी फसल कटने के बाद बारिश से भीग जाती है. आग लग जाती है या फिर किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आती है.  

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला राज्य में धान का कटोरा का दर्जा रखता है. ऐसे में यहां पर धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है. जून से ही किसान भाई धान की खेती में जूट जाते हैं. इस दौरान हर पड़ाव को पार करते-करते अक्तूबर- नवंबर में धान की कटाई की बारी आती है. इसमें  खरपतवार, कीट और रोगों से फसल को बचाते हैं लेकिन आखिरी पड़ाव यानी कटाई के समय ही बारिश आ जाए तो कौन क्या कर सकता है. ऐसे में किसान की तीन महीने की मेहनत पर पानी फिर जाता है. अब ऐसा ही हुआ है हफ्ते भर से चल रही बेमौसम बारिश से सैंकड़ों किसानों के खेतों में पानी भर चुका है, जिससे किसानों फसल को भारी नुकसान हुआ है.

जितनी फसल कटी  उसमें से आधी पानी में डूबी
कृषि विभाग के उपसंचालक फूल सिंह मालवीय ने बताया कि अब तक बालाघाट जिले में कुल रकबे का 20 प्रतिशत धान की फसल कट चुकी है. इसमें भी 10 प्रतिशत फसल को व्यवस्थित कर लिया गया है. ऐसे में करीब 10 प्रतिशत के आसपास फसल खेत में पड़ी हुई है.

किसान भाई कर सकते हैं अप्लाई
जिन किसान भाइयों ने फसल बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है. ऐसे में किसान भाई ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बीमा योजना में अप्लाई कर सकते हैं. इसमें वहीं किसान भाई अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी फसल कटने के बाद बारिश से भीग जाती है. आग लग जाती है या फिर किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आती है.

वाट्सएप पर क्लेम कर सकते है किसान भाई
कृषि विभाग के उपसंचालक फूल सिंह मालवीय ने बताया कि भारी बारिश से जिन किसानों की धान की कटी हुई फसल बर्बाद होती है, तो किसान भाई योजना का लाभ ले सकते है. ऐसे में किसान भाई आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए 14447 पर कॉल कर सकते हैं. 7065514447 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी जानकारी पा सकते हैं.

ऑफलाइन करना फायदेमंद
ऐसे में आप किसान क्रेडिट कार्ड बनाने वाले बैंक अधिकारियों की मदद से आप ये काम कर सकते हैं. वहीं, किसान भाई कृषि विस्तार अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं.  किसान भाईयों को उनकी खराब हुई फसल का क्लेम मिलने के लिए 6 महीने से लेकर एक साल तक का वक्त लग सकता है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

भीग गई धान की फसल? साल भर में मिलेगा बीमा क्लेम, वॉट्सएप पर पूरा कैलकुलेशन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *