हीटर-ब्लोअर छोड़ो, ये 5 जुगाड़ अपनाओ… सर्दी में भी कमरा बनेगा भट्टी

Last Updated:

Winter Home Tips: सर्दियों में दरवाजों खिड़कियों की सीलिंग, मोटे परदे, कालीन, धूप, मोमबत्ती, दीये और गर्म पानी से सफाई से घर गर्म और आरामदायक बना रहता है.

सर्दियों के मौसम में सबसे पहले आप अपने दरवाजों और खिड़कियों की सीलिंग को ठीक कर लें. घर की ठंडी हवा बाहर निकालने और बाहर की ठंडी हवा को अंदर आने से रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों के किनारों पर रबर स्ट्रिप या कपड़े का रोल लगा दें. इससे ठंडी हवा अंदर नहीं जाएगी और कमरे का तापमान बना रहेगा. अगर दरवाजे के नीचे गैप है, तो वहां मोटा तौलिया या पुराना कपड़ा रख सकते हैं.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

आप सर्दियों के मौसम में कोशिश करें कि आप अपने कमरों में मोटे कपड़ों से बने परदे और कालीन का उपयोग करें. सर्दियों में मोटे पर्दे और ऊनी कालीन का प्रयोग करने से कमरे में गर्माहट बनी रहती है. खासतौर पर खिड़कियों पर मोटे परदे लगाने से ठंडी हवा का असर कम होता है. फर्श पर कालीन बिछाने से पैरों को ठंड नहीं लगती और कमरा जल्दी गर्म महसूस होता है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

सर्दियों में सुबह की धूप घर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखती है. दिन में पर्दे और खिड़कियां खोलकर धूप को अंदर आने दें और शाम होते ही बंद कर दें ताकि गर्मी कमरे में बनी रहे. जिन कमरों में धूप नहीं आती. वहां नमक के पानी से फर्श पोछने पर भी नमी कम होती है और वातावरण हल्का गर्म महसूस होता है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

ठंड के मौसम में शाम को एक-दो मोमबत्तियां या मिट्टी के दीये जलाने से कमरा हल्का गर्म होता है और वातावरण में सुखद महक भी फैलती है. यह न सिर्फ ठंड कम करता है. बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देता है. ध्यान रखें कि इन्हें सुरक्षित जगह पर ही जलाएं.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

जिन घरों की दीवारें पतली हैं या ठंडी महसूस होती हैं. वहां दीवार के पास मोटा पर्दा या कंबल टांग दें. यह एक तरह से ‘थर्मल कवर’ का काम करता है और ठंडी दीवार से निकलने वाली नमी को रोकता है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

सर्दियों के मौसम में आप अपने कमरे में गर्म पानी से पोछा लगाएं. सर्दियों में फर्श पर ठंडक ज्यादा रहती है. ऐसे में अगर गर्म पानी से फर्श पोछा जाए, तो न केवल सफाई अच्छी होती है. बल्कि कमरा भी हल्का गर्म महसूस होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हीटर-ब्लोअर छोड़ो, ये 5 जुगाड़ अपनाओ… सर्दी में भी कमरा बनेगा भट्टी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *