टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप


Fastest Half-Century In T20 International: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला आज यानी 2 नवंबर 2025 को होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेटों से हराया. वहीं टिम डेविड ने तीसरे मुकाबले में केवल 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी और भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इस मैच में टिम डेविड ने 38 गेंदों में 194.74 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज कौन-कौन हैं? लेकिन हम यहां एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ियों के बारे में जिक्र नहीं करेंगे, केवल मेजर देशों के खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

1. युवराज सिंह (भारत) – 12 गेंद 

भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. 

2. तदिवानाशे मारुमानी (जिम्बाब्वे) – 13 गेंद 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी दूसरे नंबर पर हैं. मारुमानी ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी (रुआराका) में 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था.

3. कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 14 गेंद 

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. मुनरो ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ ऑकलैंड में 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

4. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 15 गेंद 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डी कॉक चौथे नंबर पर हैं. डी कॉक ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था.

5. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 16 गेंद 

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. होप ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

6. मोईन अली (इंग्लैंड) – 16 गेंद 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली छठे नंबर पर हैं. मोईन ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिस्टल में 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था.

7. मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका) – 16 गेंद 

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. यानसेन ने 2024 में भारत के खिलाफ सेंचुरियन में 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *