विदिशा में नेमा समाज का अन्नकूट महोत्सव: हनुमान मंदिर में 56 भोग अर्पित, ‘समाज रत्न पुरस्कार’ की हुई नई शुरुआत – Vidisha News

विदिशा में नेमा समाज ने रविवार को बांसकुली स्थित धर्मशाला में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर हो रहा है, जिसमें इस वर्ष भी समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धर्मशाला परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में 56 भोग की महाप्र

.

इस अवसर पर समाज की वार्षिक पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन किया गया। समाज ने इस वर्ष से ‘समाज रत्न पुरस्कार’ की नई पहल शुरू की है, जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधायक और जनपद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजजन, नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन की विशेषता यह है कि महाभोग की सामग्री हर घर से आती है, जो सामाजिक एकता और समर्पण को दर्शाती है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *