MP Crime: अमरपाटन के ढाबे में जन्मदिन पार्टी के दौरान चली गोली, युवक घायल

मैहर जिले के अमरापाटन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ढ़ाबे पर बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चली। यह गोली एक युवक को लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए बिरला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Publish Date: Sun, 02 Nov 2025 02:41:21 PM (IST)

Updated Date: Sun, 02 Nov 2025 02:48:19 PM (IST)

बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एनएच-30 किनारे स्थित एक निजी ढाबे में शनिवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बिरला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात लगभग 1 बजे की है। जन्मदिन पार्टी में शामिल शराब दुकान के कर्मचारी पुनीत पटेल के बाएं पैर के पंजे में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने घायल पुनीत को तत्काल अमरपाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पार्टी में मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चल गई।

यह भी पढ़ें- MP के बालाघाट में 12 साल बाद माओवादी का सरेंडर, इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के सामने डाले हथियार

घायल पुनीत पटेल ने पुलिस को दिए बयान में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से बरामद खोखे को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *