Last Updated:
Black Wheat Seeds: रवि का सीजन अपने पीक पर आ गया है.ऐसे में ये स्पेशल गेहूं की वैरायटी मोटा मुनाफा दिला सकता है. बस इन बातों का ध्यान रखना है
नवंबर महीने के पहले सप्ताह से ही धड़ाधड़ बुवाई होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा क्योंकि पिछले एक हफ्ते से अचानक हुए मौसम में परिवर्तन की वजह से अब केवल धूप खिलने का इंतजार किया जा रहा है ताकि खेतों की मिट्टी बुवाई करने के लायक हो जाए. और किसान अपने-अपने अनुसार फसलों को तैयार कर सकें.

रवि के सीजन में मध्य प्रदेश में प्रमुख रूप से गेहूं की खेती की जाती है हालांकि वह बात अलग है कि क्षेत्र के हिसाब से किस अलग-अलग वैरायटी का इस्तेमाल करते हैं. कोई ज्यादा पानी वाली तो कोई काम पानी वाली गेहूं की खेती करता है.

ऐसे ही गेहूं की वैरायटी में काला गेहूं की खेती करने का चलन भी पिछले चार-पांच साल से तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है. इसकी खेती करने वाले किसान सामान्य गेहूं की अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

कोरोना आने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक हुए हैं और आप भी खानपान में इस तरह की चीजों को शामिल कर रहे हैं जो उनके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं.

औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से बाजार में काले गेहूं की मांग काफी अधिक है. इसमें एंथ्रोसाइनीन (एक नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट व एंटीबायोटिक) अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह तत्व हार्ट अटैक, कैंसर, डायबिटीज, मानसिक तनाव, घुटनों का दर्द, एनीमिया जैसे रोगों के खिलाफ बेहद फायदेमंद है.

बता दें काले गेहूं की खेती कर किसान बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. बाजार में भी इसका भाव सामान्य गेहूं की तुलना में अधिक है. बाजार में काला गेहूं 4,000 रुपए से लेकर 6,000 रुपए प्रति क्विंटल है. काले गेहूं के एक क्विंटल की कीमत सामान्य गेहूं से दोगुना अधिक है. इस हिसाब से किसान सामान्य गेहूं के मुकाबले काले गेहूं से बंपर मुनाफा कमा सकता है.

काले गेहूं की बुवाई करने के लिए पहले किस को अपना खेत अच्छी तरह से तैयार करना होगा फिर इसमें 50 किलो से लेकर 80 किलो तक के हिसाब से प्रति एकड़ में बुवाई कर सकता है यह 105 से 120 दिन की फसल होती है.

और काले गेहूं से 14 से 20 क्विंटल तक का उत्पादन लिया जा सकता है. आजकल काली के हूं कि मार्केट की भी दिक्कत नहीं होती है क्योंकि बड़े-बड़े शहरों में काले गेहूं के डिमांड अच्छे दामों में बहुत तेजी से बढ़ रही है.
.