भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पति-पत्नी के विवाद के बीच मां ने अपने 28 दिन के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने जब रोकने की कोशिश की, तो पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गि
.
घटना मालनपुर के वार्ड क्रमांक 14 की है। यहां जगन्नाथ सिंह बघेल (21), निवासी लाधवारी महुआ खेरा, थाना बार, जिला ललितपुर (उ.प्र.), अपनी पत्नी उषा बघेल (20) और नवजात बेटे के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से उस पर शक करती थी और आए दिन विवाद करती थी। शनिवार देर रात फिर विवाद हुआ, इस दौरान उषा ने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया।
पति-पत्नी के फाइल फोटो।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला उषा बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी बोले- शंका के चलते हुई घटना थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि, “पति-पत्नी के विवाद और शंका के चलते यह घटना हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।” पति ने बताया कि दोनों ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह बात-बात पर शक करने लगी।
.