Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Australia News: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मंत्री गैरेथ वार्ड को दो पुरुषों के साथ यौन शोषण के मामले में छह साल की सजा मिला है. 10 साल से ज्यादा पुराने इस केस में अदालत ने कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं.
Australia News: ऑस्ट्रेलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की सियासत और समाज दोनों को झकझोर दिया है. न्यू साउथ वेल्स के पूर्व सांसद और मंत्री रहे गैरेथ वार्ड को दो पुरुषों के साथ यौन शोषण और रेप के मामले में करीब छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है. वार्ड पर आरोप था कि उन्होंने शराब के नशे में दो अलग-अलग मौकों पर एक किशोर और एक युवा पुरुष का यौन उत्पीड़न किया.
इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह अपराध करीब 10 साल से ज्यादा पुराने हैं. पीड़ितों ने हिम्मत दिखाकर अदालत में गवाही दी. इसके बाद आखिरकार पूर्व मंत्री को सजा सुनाई गई. अदालत ने कहा कि सार्वजनिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से ऐसा अपराध समाज के लिए एक सख्त संदेश है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.
दस साल से ज्यादा इंसाफ का करना पड़ा इंतजार
पैरामाटा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज कारा शेड ने शुक्रवार को गैरेथ वार्ड को सजा सुनाई. 44 वर्षीय वार्ड को 5 साल 9 महीने की जेल हुई है, जिसमें 3 साल 9 महीने का नॉन-पैरोले पीरियड तय किया गया है. अदालत ने यह भी माना कि वार्ड कानूनी रूप से दृष्टिहीन हैं और पहले कोई अपराध नहीं किया था, इसलिए सजा में कुछ राहत दी गई.
पीड़ितों की हिम्मत को अदालत ने सराहा
सुनवाई के दौरान दोनों पीड़ितों ने वीडियो लिंक के जरिए कार्यवाही देखी. जज शेड ने कहा कि दोनों युवकों ने जिस साहस से न्याय के लिए आगे आकर बयान दिया, वह सराहनीय है. कोर्ट ने पाया कि 2013 में वार्ड ने अपने घर बुलाकर 18 साल के युवक को शराब पिलाई और तीन बार यौन उत्पीड़न किया. दो साल बाद 2015 में उन्होंने 24 साल के एक स्टाफर के साथ भी जबरदस्ती की. वार्ड ने इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन जूरी ने उन्हें दोषी पाया.
राजनीति से लेकर जेल तक का सफर
गैरेथ वार्ड 2011 में लिबरल पार्टी से सांसद बने थे और 2019 में फैमिली, कम्युनिटी और डिसेबिलिटी सर्विसेज़ के मंत्री बने. लेकिन 2021 में उन्होंने खुद खुलासा किया कि वे पुलिस जांच के घेरे में हैं, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया और बतौर स्वतंत्र सांसद बने रहे.
अदालत का सख्त संदेश
जज शेड ने अपने फैसले में कहा, “अदालत को यह सख्त संदेश देना होगा कि यौन अपराध करने वालों को सजा से नहीं बचाया जाएगा.” उन्होंने कहा कि वार्ड ने 10 साल तक बिना किसी सज़ा के जीवन बिताया, लेकिन अब न्याय ने उन्हें घेर लिया है.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
.