Gold-Silver Rate: आज फिर नीचे गिरे सोने के दाम, चांदी भी फिसली, फटाफट जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price 31 October: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 230 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 550 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार (31 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 121,410 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 121,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 148,550 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 149,100 रुपए प्रति किलो

सोने का दीवाला निकलना जारी
देशभर में आज फिर दिवाली के बाद से जारी सोने के भाव में गिरावट जारी है. जिसके बाद सोना 220 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 420 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 121,510 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 121,730 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 148,660 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 149,080 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *