Last Updated:
VERVE-102 Drug for Cholesterol: वैज्ञानिकों ने एक नया ड्रग डेवलप किया है, जिसका एक इंजेक्शन लेने पर 6 महीने तक कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल हो सकता है. इस ड्रग से हार्ट डिजीज का खतरा भी काफी कम हो सकता है.
हाइलाइट्स
- VERVE-102 ड्रग से 6 महीने तक कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है.
- इस ड्रग से बैड कोलेस्ट्रॉल 69% तक कम हो सकता है.
- VERVE-102 हार्ट डिजीज का खतरा भी कम कर सकता है.
विशेषज्ञों के अनुसार स्टैटिन जैसी दवाएं भी कोलेस्ट्रॉल कम कर सकती हैं, लेकिन उन्हें रोजाना लेना आवश्यक होता है. VERVE-102 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक इंजेक्शन के माध्यम से लंबे समय तक प्रभावी रहती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण बनाए रखना आसान हो जाता है. यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है जिन्हें रोज दवाएं लेना मुश्किल होता है या जिनको स्टैटिन से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक हो जाए तो खून की धमनियों में जमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो सकता है. विश्वभर में लाखों लोग इस खतरे को टालने के लिए नियमित दवाएं लेते हैं.
अगर VERVE-102 सुरक्षित और प्रभावी साबित होती है, तो यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए एक सरल और दीर्घकालिक समाधान प्रदान कर सकती है. शुरुआती परीक्षण के परिणाम सकारात्मक हैं, लेकिन अभी इसकी व्यापक समीक्षा होना बाकी है. इस ट्रायल में इसमें मरीजों की संख्या भी सीमित थी. आगे इसके बड़े पैमाने पर परीक्षण किए जाएंगे ताकि इसके दीर्घकालिक प्रभाव और सुरक्षा की पुष्टि हो सके. अगर ये ट्रायल भी सफल होते हैं, तो VERVE-102 कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज के इलाज में एक नई क्रांति साबित हो सकती है, और यह जीन आधारित उपचार के नए युग की शुरुआत कर सकती है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें