Harda News: हरदा में जिला कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय के घेराव के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और गेट फांदकर अंदर घुस गए. इस दौरान कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह सबसे पहले गेट पर चढ़े. चैनल गेट के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झूमाझटकी भी हुई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस दौरान कुद पुलिसकर्मी गिर भी पड़े. हालात को नियंत्रण में लाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.