गोशाला से मंडी तक गोवंश की रैली: विदिशा में गोपाष्टमी पर विधिवत पूजन कर गुड़-हरी घास खिलाई; 34 साल पुरानी परंपरा – Vidisha News

विदिशा में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण गोशाला से गोमाता का भव्य चल समारोह निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचा।

.

मंडी परिसर में अनाज तिलहन संघ के व्यापारियों ने गौ माता की विधिवत पूजन-अर्चन की और उन्हें गुड़ तथा हरी घास अर्पित की। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भी गौ माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महिलाओं ने अपने घरों के द्वार पर गौ माताओं की आरती उतारी और उन्हें आटा, गुड़ व चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों में गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई।

अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। वहीं, गोपाल कृष्ण गौशाला के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि गोपाष्टमी पर यह चल समारोह पिछले 34 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि गाय की पूजा करने, उसकी परिक्रमा करने और हरी घास अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, किसी भी ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *