नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ेंगे CM मोहन यादव: खंडवा के नर्मदानगर में गुरुवार को सीएम का दौरा – Khandwa News

नर्मदानगर में इसी स्थान पर छोड़े जाएंगे मगरमच्छ।

मध्यप्रदेश सरकार मां नर्मदा नदी में मगरमच्छ छोड़ने जा रही है। कल गुरूवार को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव खंडवा के नर्मदानगर आएंगे और यहां कार्यक्रम आयोजित कर नर्मदा नदीं में मगरमच्छ छोड़े जाएंगे। सीएम यादव ने कहा कि, राज्य सरकार पुण्य सलिला मां नर्मदा के

.

बता दें कि, नर्मदा एकमात्र नदी है, जिसके स्नान का महत्व पौराणिक ग्रंथाें में मिलता है। गुरुवार 30 अक्टूबर को मां नर्मदा के जल में मगरमच्छों को छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ जैसे सभी प्रकार के जलीय जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। पिछले साल चंबल नदी में घड़ियाल छोड़े गए थे।

ऐसा स्थान चुनेंगे, जहां लोगों को खतरा न हो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान चल रहा है। भारतीय संस्कृति में मनुष्य एवं वन्य जीव परस्पर एक-दूसरे पर निर्भर हैं। मां नर्मदा जी का वाहन निर्मल जल में अठखेलियां करता दिखाई देगा।

नर्मदा जी में मगरमच्छों को छोड़ते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि इस जलीय जीव को ऐसे स्थान पर छोड़ा जाए, जहां लोगों को इससे खतरा न हो। मगरमच्छ की मौजूदगी मां नर्मदा के लिए शुभ होगी और यह जल की धारा को सशक्त बनाएगी।

नर्मदानगर में कार्यक्रम की तैयारियों शुरू

मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ने और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता फिलहाल ट्रेनिंग को लेकर बाहर है। सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा बुधवार शाम को नर्मदानगर पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय जनप्रतिधियों और अफसरों से चर्चा की। इधर, मुख्यालय पर अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने तैयारियों के संबंध में समीक्षा की।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *