Last Updated:
Success Story: इस मशीन की खासियत यह है कि इससे आटा, बेसन और मसाला तीनों तैयार किए जा सकते हैं. यह मशीन पूरी तरह ऑटोमैटिक है, जिससे उत्पादन तेजी से और कम समय में हो सकता है. इसकी कीमत 55 हजार रुपये है
आज के युग में युवा वर्ग के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है. डिग्री और योग्यता होने के बावजूद बहुत से युवाओं को मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है. इससे युवा कभी परेशान रहते हैं ऐसे में कई युवा रोजगार के बजाय स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. सरकार भी लगातार “स्टार्टअप इंडिया” और “मेक इन इंडिया” जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही है. इसी कड़ी में एक ऐसा बिजनेस आइडिया सामने आया है, जो कम लागत में शुरू किया जा सकता है और जिससे अच्छी आमदनी भी संभव है.
केवल ₹55,000 की लागत से खरीदी जाने वाली यह मशीन आज के युवाओं के लिए कमाई का नया जरिया बन सकती है. इस मशीन की मदद से आटा, बेसन और मसाला तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें कच्चा माल स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है. मशीन पूरी तरह ऑटोमैटिक है, जिससे उत्पादन तेज़ी से और कम समय में हो सकता है. इसके बाद तैयार उत्पाद की पैकेजिंग भी आप खुद कर सकते हैं, जिससे किसी तीसरे पक्ष पर निर्भरता नहीं रहती है.
इस मशीन से कर सकते है आटा बेसन मसाला तैयार
विशाल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन 3 इन 1 है. इस मशीन से आटा बेसन मसाला तैयार किया जा सकता है. यह मशीन आप अपने घर में कहीं पर भी स्थापित कर सकते हैं. प्रतिदिन हजारों रुपए कमा सकते हैं और दूसरे युवाओं को भी रोजगार दे सकते हैं.मशीन के जरिए तैयार किया गया. आटा, बेसन और मसाला स्थानीय बाजारों, किराना दुकानों, सुपरमार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से बेचा जा सकता है. यह मशीन बेरोजगार युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम साबित हो सकती है.छोटे स्तर से शुरू किया गया ऐसा व्यवसाय धीरे-धीरे बड़े ब्रांड का रूप ले सकता है.
.