2222 KMH की स्पीड, 5th जेनरेशन का बादशाह, उड़ते ही कांपता है दुश्मन का आसमान

KAAN Fighter Jet: दुनिया की रक्षा तकनीक में इस वक्त जिस फाइटर जेट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है तुर्की का 5वीं जेनरेशन स्टील्थ फाइटर KAAN. यह कोई आम जेट नहीं बल्कि हवा में दुश्मनों का खेल खत्म करने वाली मशीन है. 2222 KM/H की रफ्तार से उड़ने वाला KAAN जब आसमान में गूंजता है तो दुश्मनों के एयरस्पेस में खौफ की लहर दौड़ जाती है.

तुर्की की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने KAAN को अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों की टक्कर देने के लिए तैयार किया है. KAAN ने फरवरी 2024 में अपनी पहली उड़ान भरी और सिर्फ 13 मिनट की इस उड़ान में ही साबित कर दिया कि यह आने वाले वक्त का आसमान का बादशाह बनने वाला है. इसके बाद मई 2024 में दूसरी सफल उड़ान ने इसे और मजबूत कर दिया.

KAAN को अत्याधुनिक AESA रडार, AI-आधारित टार्गेटिंग सिस्टम और इंटरनल वेपन बे जैसी तकनीकों से लैस किया गया है. यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर वार करने वाली मिसाइलों को एक साथ कैरी कर सकता है.

यह F-35 और Su-57 को चुनौती दे रहा है. (फोटो Reuters)

दुश्मनों के लिए डर क्यों है KAAN?
KAAN का डिजाइन इसे इतना खतरनाक बनाता है कि दुश्मन एयर डिफेंस सिस्टम को इसकी भनक तक नहीं लगती. इसकी स्टील्थ क्षमता और सुपरक्रूज मोड इसे बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक उड़ान भरने में सक्षम बनाता है. यानी KAAN हवा में आते ही दुश्मन के फाइटर जेट्स और राडार को मात दे सकता है.

इसी वजह से इसे तुर्की का “एयर डॉमिनेशन प्रोजेक्ट” कहा जा रहा है. KAAN के आने से तुर्की अब किसी भी मुकाबले में अपनी रक्षा पर पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ चुका है.

KAAN का भविष्य
KAAN का लक्ष्य है 2028 तक तुर्की एयरफोर्स में शामिल होना. इसके हथियारों की टेस्टिंग 2026 से शुरू होगी. कई देशों ने इस जेट में रुचि दिखाई है, जिनमें इंडोनेशिया, यूएई और पाकिस्तान जैसे नाम शामिल हैं. इंडोनेशिया ने तो 48 विमानों के लिए 10 अरब डॉलर का सौदा भी कर लिया है.

जब KAAN आसमान में 2222 KM/H की रफ्तार से गूंजता है, तो यह सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं बल्कि तुर्की की तकनीकी ताकत और भविष्य का प्रतीक बन जाता है. आने वाले वक्त में यह जेट हवा में वही भूमिका निभाएगा जो जमीनी युद्ध में टैंक निभाते हैं- तेज, शक्तिशाली और दुश्मन के लिए खौफ का दूसरा नाम.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *