बेटी-दामाद ने घर-खेती की जमीन पर किया कब्जा: डिंडौरी में माता-पिता को मारपीट कर निकाला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप – Dindori News

डिंडौरी के सारंगगढ़ से एक वृद्ध दंपती ने अपनी बड़ी बेटी और दामाद पर प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मंगलवार को 65 साल के गुल्ला सिंह पट्टा अपनी पत्नी, छोटी बेटी और बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकाय

.

गुल्ला सिंह पट्टा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी श्रीवती ने 11 साल पहले खितौली गांव के विमलचंद बघेल से अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद, बेटी और दामाद उनके घर आकर रहने लगे। उन्होंने कहा था कि कुछ समय बाद अपनी व्यवस्था करके चले जाएंगे।

खेती की जमीन पर भी किया कब्जा

गुल्ला सिंह के अनुसार, धीरे-धीरे बेटी और दामाद ने उनकी तीन एकड़ जमीन पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला था, जिस पर अब बेटी और दामाद ने कब्जा कर लिया है।

वृद्ध दंपती अब एक झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं और उनका आरोप है कि बेटी-दामाद उन्हें मारपीट कर घर से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। पट्टा परिवार ने पहले अमरपुर पुलिस चौकी में शिकायत की थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हालांकि, अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *