Last Updated:
Success Story: एक छोटे से गांव का लड़का, जिसके पिता फल बेचकर मुश्किल से 100 रुपये कमाते थे, उसने सपनों और मेहनत के दम पर 380 करोड़ रुपये की आइसक्रीम कंपनी खड़ी कर दी. आज हर भारतीय घर में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की ये आइसक्रीम पहली पसंद बन गई है.
एक फल बेचने वाले के बेटे ने अपनी मेहनत और मां के नुस्खों से 300 करोड़ रुपये की आइसक्रीम कंपनी खड़ी कर दी. ये है नेचुरल्स आइसक्रीम की कहानी, जो आज हर भारतीय की जुबान पर है.

1984 में मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा में एक छोटी सी 200 वर्ग फुट की दुकान से शुरू हुआ ये सफर आज 135 दुकानों तक पहुंच गया है. नेचुरल्स की खासियत है इसके असली फलों वाले फ्लेवर, बिना किसी नकली रंग या केमिकल के. रघुनंदन श्रीनिवास कामथ ने अपनी मां की सीख और पिता के फल चुनने की कला को मिलाकर एक ऐसा ब्रांड बनाया, जो आज भारत के टॉप 10 कस्टमर एक्सपीरियंस ब्रांड्स में शुमार है.

कामथ कर्नाटक के पुत्तूर तालुका के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े. उनके पिता फल बेचते थे और मां घर संभालती थीं. परिवार में सात भाई-बहन थे, और एक एकड़ जमीन पर फल उगाने के बावजूद महीने में सिर्फ 100 रुपये की कमाई होती थी. पढ़ाई का माहौल नहीं था. स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक एक साथ पढ़ते थे.

14 साल की उम्र में परिवार मुंबई आ गए. स्कूल में फिर फेल होने के बाद कामथ अपने बड़े भाई की दक्षिण भारतीय रेस्तरां ‘गोकुल रिफ्रेशमेंट्स’ में काम करने लगे. वहां वो घर की बनी आइसक्रीम बेचते थे. वो चॉकलेट और वनीला से आगे बढ़कर असली फलों की आइसक्रीम बनाना चाहते थे, लेकिन भाई ने उनकी बात नहीं मानी.

बाद में भाइयों में बंटवारा हुआ और कामथ को 3.5 लाख रुपये मिले. इससे उन्होंने 1984 में नेचुरल्स शुरू किया. पहले दिन 6 कर्मचारियों के साथ शुरू हुई दुकान में 1000 कप आइसक्रीम बिकी. शुरू में पाव भाजी के साथ आइसक्रीम बेची, लेकिन एक साल बाद सिर्फ आइसक्रीम पर फोकस किया.

कामथ ने फल, दूध और चीनी को अपना यूएसपी बनाया. उनकी आइसक्रीम में नकली रंग या फ्लेवर नहीं थे. पहले साल में 5 लाख रुपये की कमाई हुई. आज नेचुरल्स 20 टन आइसक्रीम रोज बनाती है और 20 से ज्यादा फ्लेवर बेचती है.

कामथ ने मार्केटिंग पर ज्यादा पैसे नहीं खर्चे. ग्राहकों की राय से नए फ्लेवर लाए, जैसे आम पिकल को ‘वाइल्ड आम’ नाम दिया. उनकी पत्नी अन्नपूर्णा और बेटे सिद्धांत व श्रीनिवास भी कंपनी में हैं.

कंपनी का टर्नओवर नेचुरल्स आइसक्रीम की कमाई वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 380 करोड़ रुपये रहा है. ये आंकड़ा कंपनी की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है.
.