विदिशा में पिछले तीन दिन से हल्की बारिश का दौर जारी है। शनिवार से शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच सोमवार रात से ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही और दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। लोगों ने ग
.
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में बना डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम और उससे जुड़ी ट्रफ मध्य प्रदेश के बीचोंबीच तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा, दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सिस्टम भी अरब सागर में सक्रिय है, जो एमपी की ओर बढ़ रहा है। इस कारण अगले चार दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
विदिशा में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा।
नवंबर के पहले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड
देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय है। इसके लौटने पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसका असर मध्य प्रदेश में 6 नवंबर के बाद दिखाई देगा, जब ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर प्रदेश में नवंबर से जनवरी तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार इसका असर फरवरी तक रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड पड़ सकती है।
सोमवार को विदिशा में अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।