सर्दियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? ये जान लिया तो बचेगी बिजली और नहीं खराब होंगे सब्जी-दूध

Winter Fridge Temperature: सर्दियों के मौसम में जब बाहर का तापमान अपने आप ही गिर जाता है, तो हमारे घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का असर भी बदल जाता है. खासकर फ्रिज, जो हर घर की सबसे जरूरी चीजों में से एक है. हम में से ज्यादातर लोग फ्रिज को सालभर एक ही सेटिंग पर चलाते हैं, चाहे बाहर गर्मी पड़ रही हो या ठंडी हवाएं चल रही हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपका फ्रिज जरूरत से ज्यादा बिजली खींच सकता है और खाने-पीने की चीजें भी खराब हो सकती हैं? दरअसल, सर्दियों में बाहर का टेंपरेचर पहले से ही कम होता है, जिससे फ्रिज को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती, अगर इस मौसम में भी आप उसे गर्मियों जैसी हाई सेटिंग पर चलाते हैं, तो न सिर्फ सब्जियां और दूध जल्दी खराब होंगे, बल्कि आपका बिजली बिल भी बढ़ जाएगा. इसलिए इस मौसम में फ्रिज की सही सेटिंग जानना बहुत जरूरी है. सही तापमान पर फ्रिज चलाने से आपका खाना लंबे समय तक ताजा रहेगा और बिजली की खपत भी घटेगी. तो आइए जानते हैं सर्दियों में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

सर्दियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए?
ज्यादातर फ्रिज में एक डायल या डिजिटल पैनल होता है जिससे आप कूलिंग लेवल सेट कर सकते हैं, ये आमतौर पर 0 से 5 या 1 से 7 नंबर तक होते हैं. यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि जितना बड़ा नंबर, उतनी ज्यादा ठंडक. गर्मियों में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है, तब फ्रिज को 4 या 5 पर चलाना ठीक रहता है, लेकिन सर्दियों में बाहर का तापमान पहले से कम होता है, इसलिए फ्रिज को 2 या 3 नंबर पर रखना बिल्कुल सही रहता है.

अगर आपके पास डिजिटल फ्रिज है तो उसमें तापमान को सीधे डिग्री में सेट करना बेहतर होता है. सर्दियों में फ्रिज का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच और फ्रीजर का तापमान -18 से -20 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए. इससे न तो खाना जमेगा और न ही खराब होगा.

यह भी पढ़ें – 

सर्दियों में फ्रिज की सेटिंग बदलना क्यों जरूरी है?
कई लोग सोचते हैं कि फ्रिज को एक बार सेट कर दिया तो बार-बार सेटिंग बदलने की क्या जरूरत है, लेकिन असल में फ्रिज का कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से काम करता है. सर्दियों में जब बाहर ठंड होती है, तो फ्रिज को अंदर की चीजों को ठंडा रखने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, अगर आप इसे हाई सेटिंग पर रखते हैं, तो जरूरत से ज्यादा ठंडक आने लगती है जिससे सब्जियां, फल या दूध जम सकते हैं या उनका स्वाद बदल सकता है.

सही सेटिंग रखने से न सिर्फ खाना लंबे समय तक ताजा रहता है, बल्कि बिजली की खपत भी घटती है. यानी अगर आप सर्दियों में फ्रिज को कम नंबर पर चलाएंगे तो आपका बिजली बिल भी कम आएगा और चीजें भी सही सलामत रहेंगी.

फ्रिज के अलग-अलग हिस्सों का तापमान अलग होता है
हर फ्रिज के अंदर हर हिस्से का तापमान एक जैसा नहीं होता. ऊपरी शेल्फ और दरवाजे के हिस्से में ठंडक थोड़ी कम होती है, इसलिए वहां दूध, जूस, सॉस जैसी चीजें रखनी चाहिए. नीचे वाली शेल्फ सबसे ज्यादा ठंडी होती है, जहां मांस, मछली या बचा हुआ खाना रखा जा सकता है. सब्जियों के लिए नीचे की तरफ बने क्रिस्पर ड्रॉअर का इस्तेमाल करें, जो नमी को कंट्रोल करके सब्जियों को ताजा रखता है.

अगर आप चीजों को गलत जगह रख देंगे, तो सही तापमान पर भी खाना जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए फ्रिज के हर हिस्से की समझ जरूरी है.

बिजली बचाने के आसान तरीके
फ्रिज को सर्दियों में सही सेटिंग पर चलाने का सबसे बड़ा फायदा है बिजली की बचत. कम बिजली की खपत का मतलब है कम खर्च और पर्यावरण पर भी कम असर. इसके अलावा, कुछ आसान बातें ध्यान में रखकर आप और भी बचत कर सकते हैं:

1. फ्रिज को बहुत बार न खोलें.
2. गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें, पहले ठंडा होने दें.
3. फ्रिज की सफाई हफ्ते में एक बार जरूर करें.
4. दरवाजे की रबर सील अगर ढीली हो तो उसे बदलवाएं.
5. फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि हवा निकल सके.

इन छोटी-छोटी बातों से आप अपने फ्रिज की उम्र बढ़ा सकते हैं और बिजली का बिल भी कम कर सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *