रतलाम में शराब दुकान में चोरी: चद्दर हटा कर घुसा चोर, 40 हजार से अधिक चुरा ले गया; CCTV में कैद – Ratlam News

रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र में लगातार चोरिया हो रही है। चोरों ने सुने मकान के अलावा अब बरबड़ रोड स्थित शराब की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की साइड का चद्दर को दबाकर दुकान के अंदर घुसा। दुकान में एक दुकान की सिल्लक (नगदी) करीब

.

सोमवार सुबह जब दुकान पर कर्मचारी आए तो चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक युवक चोरी करते हुए दिखा। चोरी की सूचना पुलिस को दी।

शराब दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद चोर।

बताया जा रहा है कि युवक दोपहर से दुकान के आसपास शराब पी रहा था। रात 11.30 बजे दुकान बंद कर दी थी। कर्मचारी दुकान में अपना काम निपटा कर चले गए थे। चोरी की सूचना दुकान के संचालक सुरेंद्रसिंह ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पर की है।

दोस्तों के साथ पी रहा था शराब

पुलिस की जांच में सामने आया कि चोर अपने कुछ दोस्तों के साथ दुकान के आसपास शराब पी रहा था। इस दौरान उसने दुकान का गेट के पास चद्दर को देखा। रात में जब सब कर्मचारी चले गए तब वह चद्दर को दबाकर दुकान में घुस गया। खोखे में रखे रुपए उठाकर उसने अपनी पेंट की दोनों पॉकेट में रख लिए। चोर रविवार रात 2.48 बजे दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि युवक शराब पीकर दुकान में घुसा है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *