सिवनी में घर में मिला युवक का शव: तीन दिन पुराना होने की आशंका, मां रिश्तेदारी में गईं थीं – Seoni News

सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में बरघाट रोड व्यायामशाला के पास रामू यादव (35) का शव सोमवार सुबह उसके घर में मिला है। शव लगभग तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

.

जानकारी के अनुसार, रामू यादव अपनी मां के साथ रहता था, लेकिन उसकी मां कुछ दिनों से रिश्तेदारी में गई हुई थीं। पड़ोसियों को सुबह रामू के घर से तेज बदबू आने पर संदेह हुआ। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो रामू यादव मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की जानकारी दी थी। दरवाजा तोड़ने पर रामू यादव का शव मिला, जो लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल, मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *