Last Updated:
How Effective Is Flu Shot: हर साल बदलते मौसम में इंफ्लूएंजा वायरस का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में फ्लू वैक्सीन लगवाना संक्रमण से बचाव का एक असरदार तरीका है. फ्लू वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है और गंभीर लक्षणों को कम करती है. बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों को हर साल फ्लू वैक्सीन लगवानी चाहिए.
Flu Shot Health Benefits: जब भी मौसम बदलता है, तब बीमारियों का भयंकर प्रकोप देखने को मिलता है. अधिकतर लोग बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की चपेट में आ जाते हैं. बच्चे हों या बुजुर्ग, हर उम्र के लोगों पर इन बीमारियों का कहर देखने को मिलता है. हर साल बदलते मौसम के साथ इंफ्लूएंजा वायरस का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में डॉक्टर फ्लू वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं, ताकि फ्लू से बचाव हो सके. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या वाकई फ्लू वैक्सीन बीमारियों से बचा सकती है? चलिए इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.
डॉक्टर का कहना है कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और क्रॉनिक बीमारियों जैसे अस्थमा, डायबिटीज या हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को हर साल फ्लू वैक्सीन लगवानी चाहिए. यह वैक्सीन न केवल उन्हें, बल्कि उनके आसपास के लोगों को भी संक्रमण से बचा सकती है. यह वैक्सीन डॉक्टर से कंसल्ट करके साल में एक बार लगवाई जा सकती है. फ्लू वैक्सीन के कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होते हैं. कभी-कभी इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द, सिरदर्द या बुखार हो सकता है, जो 1–2 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है. वैक्सीन लगवाने से पहले अगर आपको किसी दवा या वैक्सीन से एलर्जी है, तो डॉक्टर को जरूर बताएं.
एक्सपर्ट की मानें तो फ्लू वैक्सीन लगवाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है और बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. फ्लू वैक्सीन मौसमी बीमारियों से बचने का एक सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका है. इससे आप मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बच सकते हैं. हर साल वैक्सीन लगवाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है और फ्लू के गंभीर प्रभावों से सुरक्षा मिलती है. डॉक्टर्स के अनुसार यह वैक्सीन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को जरूर लगवानी चाहिए.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें