डिप्टी CM ने की हिनौती गोधाम की समीक्षा: 3 दिन में सभी 1200+ गोवंश के पंजीयन के निर्देश; निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा – Rewa News

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को हिनौती गोधाम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गो धाम में मौजूद शत प्रतिशत गो वंश का आगामी तीन दिनों में शत प्रतिशत पंजीयन करवाया जाए। बैठक में उन्होंने गो धाम में चल रहे निर्माण

.

3 दिन में 1200 से अधिक गोवंश का होगा पंजीयन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को हिनौती गो धाम में मौजूद लगभग 1200 से अधिक गो वंश की गणना कर उनका पंजीयन कराने के निर्देश दिए। यह कार्य अगले तीन दिनों में पूरा करने को कहा गया है।

निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश कलेक्टर और अधिकारियों के साथ न्यू सर्किट हाउस राजनिवास में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हिनौती गौ धाम में निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक भवन सहित सुरभि, कपिला व कामधेनु कूल गौ शेड के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है, उनमें जल्दी राशि जारी करें, ताकि काम में विलंब न हो।

प्राकृतिक खेती शुरू कराने के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार (हिनौती गो धाम) में प्राकृतिक खेती को भी शुरू कराया जाए।

वृक्षारोपण और फेसिंग कार्य की ली जानकारी हिनौती गो धाम में पिछले दिनों कराए गए वृक्षारोपण की स्थिति और फेसिंग कार्य की भी जानकारी डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी कार्य जल्द पूरे करें और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सीईओ जिला-पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम अनुराग तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *