शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी? तुरंत शुरू करें इन 5 चीजों का सेवन, हड्डियों में आएगी नई जान

Beat Calcium Deficiency Naturally: शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो हड्डियां और दांत कमजोर होने लगते हैं. कैल्शियम हमारे शरीर के कई अंगों के लिए बेहद जरूरी होता है. यह मिनरल हड्डियों और दांतों के अलावा मांसपेशियों के संकुचन, हार्मोन संतुलन और नर्व सिस्टम के सही कामकाज में भी अहम भूमिका निभाता है. आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, जंक फूड का सेवन और धूप की कमी से लोगों में कैल्शियम की कमी हो रही है. यह समस्या कॉमन होती जा रही है. इसके कारण हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करने से इसकी कमी दूर हो सकती है और हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.

कैल्शियम की कमी इन 5 चीजों से होगी दूर

दूध और डेयरी प्रोडक्ट – क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए लोगों को दूध (Milk) पीना चाहिए. रोज एक-दो गिलास गर्म दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है. इसके अलावा दही, पनीर, छाछ और चीज जैसे डेयरी उत्पाद भी कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं. दूध में मौजूद विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हड्डियां और ज्यादा मजबूत बनती हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां प्राकृतिक रूप से कैल्शियम से भरपूर होती हैं. ये न केवल हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, बल्कि शरीर में खून की कमी भी दूर करती हैं. इनमें मौजूद फॉस्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम हड्डियों की संरचना को मजबूत बनाए रखते हैं. इन्हें रोजाना अपनी डाइट शामिल करने से शरीर को लंबे समय तक पोषण मिलता है.

तिल, बादाम और ड्राई फ्रूट्स – अगर आप शाकाहारी हैं, तो तिल, बादाम, अंजीर, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स आपकी हड्डियों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. एक चम्मच तिल या मुट्ठीभर बादाम में उतना कैल्शियम होता है, जितना एक गिलास दूध में. ये हेल्दी फैट्स और प्रोटीन के स्रोत भी हैं, जो शरीर की ऊर्जा और हड्डियों की मजबूती दोनों को बनाए रखते हैं.

सोया प्रोडक्ट और दालें – सोया मिल्क, टोफू, राजमा, चना, मूंग और मसूर की दाल जैसे खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है. ये न केवल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मांसपेशियों को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं. सोया प्रोडक्ट में मौजूद आइसोफ्लेवोन्स हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.

धूप और विटामिन D – कैल्शियम तभी अच्छे तरीके से शरीर में काम करता है, जब पर्याप्त मात्रा में विटामिन D मौजूद हो. इसके लिए रोजाना सुबह की धूप में 15–20 मिनट बैठना बेहद फायदेमंद है. धूप से मिलने वाला विटामिन D शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं. इसके अलावा अंडे की जर्दी, मछली और फोर्टिफाइड दूध भी विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *