बाघ, तेंदुआ, सियार या भालू से हो जाएगा अगर सामना…. तो न करें ये गलती! जानें ये लाइफ सेविंग ट्रिक्स

Last Updated:

Measures To Protect Yourself From Wild Animals : जंगली इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अचानक से बाघ, तेंदुआ, सियार, भालू जैसे खूंखार जानवरों का दिखना आम बात है. जंगली जानवरों के अचानक सामने आने से आमतौर पर लोग गलती कर देते हैं. ऐसे में ये 4 ट्रिक्स आपके काम आ सकती है.

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले के तमाम इलाके ऐसे हैं जो जंगल से सटे हुए हैं. इन इलाकों में कई बार बाघों और तेंदुए की चहलकदमी आबादी के बीच देखी जाती है. अगर आप भी ऐसे किसी इलाके में रहते हैं और इस बात की आशंका है कि आपका आमना सामना बाघ से हो सकता है तो आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए.

leopard attack

अगर आपका आमना सामना बाघ या फिर तेंदुए हो रहा है तो सबसे पहले आपको भागने से बचना चाहिए. इसके बाद आपको जोर जोर से चिल्लाकर शोर शराबा करना चाहिए. इन जानवरों से आंखें मिलाने से बचें. वहीं धीरे-धीरे खुद के कदम पीछे खींचने चाहिए. इसके साथ ही साथ खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करें.

sloth bear attack

अगर आप जंगल में या फिर ऐसे किसी स्थान पर रहते हैं जहां भालू की चहलकदमी की संभावना है तो सबसे पहले अकेले आने जाने से बचें. वहीं गुजरते समय शोर शराबा करते हुए चलें. अगर भालू आपकी तरफ दौड़ रहा हो तो अपने हाथों को हवा में उठाकर जोर जोर से चिल्लाएं. अगर भालू हमलावर हो जाए तो उससे लड़ने का प्रयास न करें. वहीं तब तक ऐसी स्थिति में रहें जब तक भालू चला न जाए.

jackal attack

सियार आमतौर पर शर्मीले होते हैं. लेकिन अगर वे भूखे हों, उन्हें खतरा महसूस हो या फिर वे रेबीज से संक्रमित हों तो वे हमलावर हो सकते हैं. अधिकांश स्थितियों में सियार झुंड में ही हमला करते हैं. अगर झुंड अचानक आपके सामने आ जाए तो शोर शराबा करें, किसी चीज की आड़ लेने का प्रयास करें. आसपास में डंडा या पत्थर खोजें जिससे आप हमले की स्थिति में आत्म रक्षा कर सकें.

precautions during animal attack

पीलीभीत जिले की बात करें तो यहां 730 वर्ग किलोमीटर में फैला विशाल जंगल है. जैव विविधता के चलते यहां तमाम प्रजातियों के वन्यजीव पाए जाते हैं. जंगल से सटे सैकड़ों गांव ऐसे हैं जो जंगली जानवरों के लिहाज से संवेदनशील होते हैं. अगर आपके गांव या फिर खेतों में जंगली जानवरों की चहलकदमी है तो फौरन वन विभाग को सूचित करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाघ, तेंदुआ, सियार या भालू से हो जाएगा अगर सामना…. तो न करें ये गलती!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *