Last Updated:
कपड़े धोने के बाद वॉशिंग मशीन का ढक्कन खुला रखना क्यों जरूरी है? जानिए बदबू, फफूंदी और मशीन की लाइफ बढ़ाने के आसान टिप्स.
आजकल लगभग हर घर में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है. खासतौर पर शहरों में, या जो लोग ऑफिस, दफ्तर वाले हैं, उनके घर पर तो वाशिंग मशीन होती ही है. ये हमारे काम को आसान बना देती है, लेकिन कई बार हम एक छोटी-सी गलती कर देते हैं, जिससे वाशिंग मशीन और उसमें धुलने वाले कपड़े दोनों को नुकसान होता है. हम में से ज्यादातर लोग मशीन से कपड़े निकालने के बाद मशीन का ढक्कन तुरंत बंद कर देते हैं.

यह गलती मामूली लगती है, लेकिन लंबे समय में मशीन और कपड़ों दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

नमी और बदबू से बचाव- कपड़े धोने के बाद मशीन के अंदर हल्की नमी रह जाती है. अगर आप ढक्कन बंद कर देते हैं, तो हवा का आना-जाना रुक जाता है. इससे अंदर फफूंदी (fungus) और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो कुछ ही दिनों में बदबू पैदा करते हैं. अगली बार जब आप कपड़े धोएंगे, तो वही बदबू कपड़ों में भी आ सकती है.

मशीन के अंदरूनी हिस्सों को सूखने देना- वॉशिंग मशीन के ड्रम, रबर गैस्केट और डिटर्जेंट डिस्पेंसर में पानी रह जाता है.

स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए जरूरी- फफूंदी या बैक्टीरिया से कपड़ों में एलर्जी या स्किन इरिटेशन हो सकता है. इसलिए ढक्कन खुला रखना न सिर्फ मशीन के लिए बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

कितनी देर खुला रखना चाहिए? कपड़े निकालने के बाद कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक ढक्कन खुला छोड़ें. अगर मौसम नम है, तो इसे और थोड़ा अधिक समय के लिए खुला रख सकते हैं.

कपड़े धोने के बाद वॉशिंग मशीन का ढक्कन थोड़ी देर खुला रखना एक छोटी सी आदत है, जो बदबू, फफूंदी और नुकसान से बचाकर मशीन की उम्र बढ़ा देती है.
.