Last Updated:
Satna Job News: सतना के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. जिले के सभी प्रमुख शासकीय आईटीआई कॉलेजों में 27 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है. जानें डिटेल…
Satna News: रोजगार की तलाश कर रहे सतना जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जिले के विभिन्न शासकीय आईटीआई कॉलेजों में सिक्योरिटी जवान (PSF) और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया जा रहा है. यह भर्ती प्लेसमेंट ड्राइव 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा. इस भर्ती में युवाओं को न सिर्फ स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेगा, बल्कि बेहतर वेतनमान के साथ स्थाई करियर बनाने का भी मौका रहेगा.
भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर सोमवार को विरसिंहपुर शासकीय आईटीआई कॉलेज से शुरू होगी. इसके बाद 28 अक्टूबर मंगलवार को रामपुर बघेलान आईटीआई, 29 अक्टूबर बुधवार को मैहर आईटीआई कॉलेज, 30 अक्टूबर गुरुवार को रामनगर आईटीआई कॉलेज और 31 अक्टूबर शुक्रवार को सतना शासकीय आईटीआई कॉलेज में भर्ती आयोजित की जाएगी.
पात्रता और आवश्यक योग्यता
लोकल 18 से बातचीत में जिला रोजगार अधिकारी बीडी तिवारी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 37 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. सुरक्षा जवान (PSF) पद के लिए 8वीं या 10वीं पास अथवा फेल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
वेतनमान और आवश्यक दस्तावेज
भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा. सुरक्षा जवानों के लिए वेतन ₹16,000 प्रति माह जबकि सुपरवाइजर के लिए ₹20,000 प्रति माह से प्रारंभ होगा. उम्मीदवारों को भर्ती के दिन अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी या मार्गदर्शन के लिए उम्मीदवार भर्ती प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं 6264820975, 9174995167. यह भर्ती अभियान सतना जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलने जा रहा है. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके करियर की दिशा बदल सकता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.