Elon Musk की Starlink सर्विस की भारत में जल्द होगी एंट्री, जानिए कैसे मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी Starlink अब बहुत जल्द भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2025 के आखिर तक देश में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है. ये पहली बार है जब किसी कंपनी को भारत में सीधे सैटेलाइट के ज़रिए इंटरनेट देने की मंज़ूरी मिली है. इससे उन इलाकों में तेज़ इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है.

जब Starlink की सर्विस भारत में शुरू हो जाएगी, तो कोई भी इच्छुक यूज़र इसे आसानी से घर बैठे ऑर्डर कर सकेगा. इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या Starlink ऐप का इस्तेमाल करना होगा. वहां से आप अपनी किट ऑर्डर करेंगे, जिसकी डिलीवरी आपके पते पर की जाएगी.

इसके लिए आपको क्या करना होगा?
सबसे पहले Starlink की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और सर्विस के लिए ऑर्डर करें. इसके बाद अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल और भुगतान का तरीका चुनें.

इसके बाद आपके पते पर एक Starlink किट भेजी जाएगी, जिसमें एक डिश एंटीना, Wi-Fi राउटर और इंस्टॉलेशन टूल्स शामिल होंगे.

फिर Starlink ऐप की मदद से अपने घर या ऑफिस की छत पर ऐसी जगह चुनें, जहां से डिश को आसमान का साफ़ दृश्य मिले. यह ज़रूरी है ताकि सैटेलाइट से मजबूत सिग्नल मिल सके.

इसके बाद सेटअप: अब ऐप में दिए गए आसान निर्देशों को फॉलो करते हुए डिवाइस को कनेक्ट करें और इंटरनेट चालू करें. कुछ ही मिनटों में आपका सैटेलाइट इंटरनेट चालू हो जाएगा.

इसके बाद सर्विस एक्टिवेट होगी, फिर हर 30 दिनों में शुल्क अपने-आप लिया जाएगा. शुरुआती Starlink किट की कीमत लगभग ₹30,000 से ₹35,000 तक हो सकती है, जबकि मासिक शुल्क ₹3,000 से ₹4,200 के बीच होने की बात सामने आई है.

क्यों खास है Starlink?
Starlink का मकसद है भारत के दूरदराज़ और गांवों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना, जहां अभी मोबाइल नेटवर्क कमजोर है या ब्रॉडबैंड नहीं पहुंचा है. सैटेलाइट-बेस्ड नेटवर्क की वजह से, यह सर्विस पहाड़ी इलाकों, रेगिस्तानों या ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुचारु रूप से काम कर सकती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *