शाजापुर में कैल्शियम कार्बाईड पटाखों से हादसे: प्रशासन ने नागरिकों से अपील कर दुकानदारों को दी चेतावनी – shajapur (MP) News

शाजापुर में कैल्शियम कार्बाइड पटाखों के बढ़ते चलन से हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इन पटाखों के कारण कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी को देखते हुए शुक्रवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने नगर की हार्डवेयर दुकानों का निरीक्षण किया।

.

अधिकारियों ने दुकान संचालकों को कैल्शियम कार्बाइड से संबंधित सामग्री न बेचने की चेतावनी दी और ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

पटाखा के टुकड़े आंख में फटने घायल हुए थे बच्चे

हाल ही में दीपावली के दौरान कुम्हारवाड़ा निवासी अजय पाटीदार (पिता लच्छू पाटीदार) कैल्शियम कार्बाइड पटाखा चला रहा था। पटाखा फटने से उसके टुकड़े अजय की आंखों में चले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, अजय की आंखों की स्थिति काफी गंभीर है। अगर पुतली को नुकसान नहीं हुआ होगा, तो उसकी दृष्टि वापस आ सकती है, अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। अजय अकेला ऐसा मामला नहीं है; ऐसे कई अन्य बच्चे भी इन पटाखों के कारण घायल हुए हैं।

कैल्शियम कार्बाइड पटाखों से दूर रखने की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देने के साथ-साथ नगरवासियों से भी अपील की है। एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को कैल्शियम कार्बाइड पटाखों से दूर रखें और पटाखे चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि ये बच्चों के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकते हैं।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *