Last Updated:
Health Care Tips In Winter: सर्दियों में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस ठंड के मौसम में बीमार पड़ने का खतरा सबसे अधिक होता है. इसलिए सर्दियों के मौसम में अपने आहार में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए.
Health Care Tips In Winter: सर्दियों के मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस ठंड के मौसम में बीमार पड़ने का खतरा सबसे अधिक होता है. इस मौसम में तापमान में गिरावट आने से मौसमी बीमारी- जैसे संक्रमण, खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में बदलाव के कारण वायरस और बैक्टीरिया को पनपने और फैलने के मौके बढ़ जाते हैं. ठंड के मौसम में होने वाला सबसे आम संक्रमण ह्यूमन राइनोवायरस (HRV) है. इसलिए सर्दी के मौसम में अपने आहार में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले सुपरफूड्स को शामिल करना महत्वपूर्ण हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ सुपरफूड्स के बारे में जिनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए….
सर्दियों के मौसम में आलस और तले-भुने मसालेदार खाना के सेवन से पाचन प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे ठंड के महीनों के दौरान कब्ज, दस्त, पेट दर्द, ऐंठन, सूजन और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में खट्टे फलों का सेवन इन समस्याओं से राहत दिला सकता है. इन फलों में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा व बालों को स्वस्थ बनाए रखता है. इन फलों में खट्टे फल, अंगूर, लेमनग्रास और चेरी ग्रेपफ्रूट शामिल हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और सब्जियां खाने से शरीर को विटामिन ए, सी, के, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं. ये पोषक तत्व जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. आयरन शरीर में रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही इससे एनीमिया और कमजोरी की शिकायत भी दूर होती है.
शकरकंद खाएं
सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्व हैं. विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर से लैस शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ाने के मदद करते हैं.
अदरक और लहसुन का सेवन करें
इसके अलावा सर्दियों के मौसम में अपने खानपान में अदरक और लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए. अदरक और लहसुन दोनों में में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये दोनों इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं.
इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.
With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें
With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an… और पढ़ें
.