Last Updated:
जब लिपस्टिक टूट जाती है तो अक्सर हमें लगता है कि अब यह किसी काम की नहीं रही. कई लोग तो इसे फेंक भी देते हैं लेकिन आप इससे कई मेकअप प्रोडक्ट बना सकते हैं.
हाइलाइट्स
- टूटी लिपस्टिक से टिंट बनाएं, एलोवेरा जेल मिलाएं.
- लिपस्टिक और मॉइश्चराइजर से क्रीमी ब्लश तैयार करें.
- लिपस्टिक और शुगर से लिप स्क्रब बनाएं.
गाल और होंठों पर लगाएं टिंट
आजकल टिंट बहुत ट्रेंड में है. इसे लगाने से पल भर में चेहरे पर ग्लो आ जाता है और इसे लगाना भी बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए एक छोटी डिब्बी लें, उसमें टूटी लिपस्टिक का टुकड़ा डालें और थोड़ा-सा एलोवेरा जेल या वैसलीन मिलाएं. इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें, जब तक यह स्मूथ टिंट न बन जाए. अगर लिपस्टिक मिक्स नहीं हो रही तो इसे एक कटोरी में गैस पर हीट करके पिघला भी सकते हैं. इसको गालों और होंठों पर फिंगर टिप्स से लगाएं. यह टिंट नेचुरल, सॉफ्ट और ग्लोइंग लुक के लिए परफेक्ट है.
ब्लश एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिससे गालों को हाइलाइट किया जाता है. यह मेकअप को कंप्लीट लुक देता है और चेहरे के फीचर्स को उभारता है. इसे टूटी हुई लिपस्टिक से आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए लिपस्टिक में थोड़ा सा मॉइश्चराइजर या फेस ऑयल मिलाएं. एक क्रीमी कंसिस्टेंसी आने तक इन्हें मिक्स करें. अब गालों पर उंगलियों से टैप करें और ब्लेंड कर लें. यह पाउडर ब्लश की तरह ड्राई नहीं होता और लंबे समय तक टिका रहता है.
आईशैडो से पाएं बोल्ड लुक
आई मेकअप के दौरान आईशैडो बहुत अहम होते हैं. इससे आंखें पल भर में सुंदर दिखने लगती हैं. आप इन्हें ड्रेस से मैच करके या कॉन्ट्रास्ट में लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए लिपस्टिक के छोटे से टुकड़े में थोड़ा-सा ट्रांसलूसेंट पाउडर मिलाएं. चाहे तो थोड़ा सा शिमर भी मिला सकते हैं. इससे यह पार्टी लुक देगा. आईशैडो को ब्रश या फिंगर टिप्स से पलकों पर लगाएं. हर किसी को लगेगा कि आपने कोई महंगा आईशैडो लगाया है.
लिपस्टिक से अलग-अलग शेड के आईशैडो बनाए जा सकते हैं (Image-Canva)
लिपस्टिक में पहले ही ऐसी इंग्रीडिएंट होते हैं जो लिप्स को सॉफ्ट बनाए रखते हैं. टूटी हुई लिपस्टिक से आप लिप स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इसके लिए गैस पर या माइक्रोवेव में टूटी हुई लिपस्टिक को पिघलाएं. अब इसमें ब्राउन या वाइट शुगर मिक्स करें. आप शहद या कोकोनट, ओलिव या जोजोबा ऑयल भी बेस के तौर पर मिक्स कर सकते हैं. इन्हें अच्छे से मिलाएं. अब इस स्क्रब को हफ्ते में 1-2 बार होंठों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं. इससे लिप्स की डेड स्किन हटेगी और होंठ मुलायम होंगे. स्क्रब करने के बाद लिप बाम या पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं.
मनचाही नेल पॉलिश बनाएं
लिपस्टिक से नेल पॉलिश बनाना कई लोगों को हैरान कर सकता है लेकिन यह मुमकिन है और आसान भी. एक कटोरी में टूटी हुई लिपस्टिक लें और उसे किसी नुकीली चीज से अच्छे से तोड़कर मैश कर लें. उसमें गांठ ना बचे. आप लाइटर की मदद से भी लिपस्टिक को पिघला सकते हैं. इससे भी इसमें गांठ नहीं बनेगी. अब इसे ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में डालें और दोनों को अच्छे मिलाएं. जब यह मिश्रण स्मूथ हो जाए तो इसे हिलाएं और ब्रश की मदद से नेल्स पर लगा लें.
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU…और पढ़ें
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU… और पढ़ें
.