मुरैना में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत: भाई दूज मनाकर लौटते समय हादसा, थाना पहुंचे परिजनों को कोई नहीं मिला – Morena News

बहस करता सिविल ड्रेस में व्यक्ति या पुलिस कर्मी

मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के एनएच-552 जीगनी गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार के ऊपर से ट्रॉली गुजर गई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान रामदत्त उर्फ

.

रामदत्त अपने बहन के घर ग्राम घुरघान से भाई दूज का टीका कराकर लौट रहे थे। जैसे ही वे सुरजनपुर मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और ट्रॉली के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद शव को जिला अस्पताल मुरैना के शवगृह में भेजा गया। पोस्टमॉर्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा।

खाली मिला थाना, परिजनों ने बनाया वीडियो हादसे के बाद जब मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने माता बसैया थाना पहुंचे, तो पूरा थाना खाली मिला। थाना प्रभारी अरुण कुशवाह का कक्ष भी बंद था और किसी भी कर्मचारी की मौजूदगी नहीं थी। करीब आधे घंटे बाद एक सिविल ड्रेस में व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजनों का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनसे असम्मान जनक व्यवहार किया। नाराज परिजनों ने घटना का वीडियो बना लिया।

नशे में था सिविल ड्रेस वाला व्यक्ति रामदत्त के भांजे राजू दंडोतिया ने बताया कि वे रामदत्त के दोनों बेटों अजय तिवारी और सुमित तिवारी के साथ थाना पहुंचे थे। उनका कहना है कि थाने में पहुंचने पर जो व्यक्ति मिला वह नशे में था और रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर रहा था। जब उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के बारे में पूछा तो वह उल्टा झगड़ने लगा। दंडोतिया ने कहा, “हमारे परिजन की मौत हुई थी, फिर भी थाने में कोई पुलिसकर्मी नहीं था, क्या पुलिस की संवेदनाएं खत्म हो गई हैं?”

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी समीर सौरभ ने कहा कि माता बसैया थाना में किसी स्टाफ का न मिलना गंभीर लापरवाही है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा, “थाने में मिले सिविल ड्रेसधारी व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।”

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *