- Hindi News
- National
- Sawan Somwar 2025 LIVE Photos Videos Update; Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Kedarnath UP MP Kanwar Yatra
उज्जैन/वाराणसी/देवघर1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई।
उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुले। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई, जिसमें उन्हें स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई।
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 किमी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।
वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पार हो गई है। यहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से कांवड़िए आ रहे हैं।
इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें…
इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए…
5 ज्योतिर्लिंग में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक सावन


अपडेट्स
04:27 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी में भक्तों पर फूल बरसाए, पैर धोए, VIDEO
04:27 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी में भक्तों की भीड़ का ड्रोन VIDEO
04:10 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP में खंडवा के ओंकारेश्वर मंदिर में फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया

खंडवा के ओंकारेश्वर में सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। ओंकार महाराज का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। नैवेद्य में 56 भोग अर्पित किए गए
04:05 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा: भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भक्तों की लंबी कतार
ओडिशा में भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
03:43 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में 5 लाख श्रद्धालु मौजूद
बाबा बैधनाथ मंदिर परिसर में करीब 5 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। रात से लेकर अभी तक 2.5 लाख कांवड़िए पहुंचे हैं। रात से ही लाइन में लगने वाले कांवड़िए थक कर बैठ गए हैं।
03:16 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड में बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी
बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सुरक्षाकर्मी मंदिर में दूसरे रास्ते से श्रद्धालुओं को निकालने का काम कर रहे हैं।
03:08 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके 1.50 लाख श्रद्धालु
बाबा विश्वनाथ के अब तक 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। 5 रास्तों से दर्शन कराया जा रहा है। मुख्य द्वार पर LED लगाया गया है। जहां श्रद्धालु लाइव दर्शन कर पा रहे।
02:55 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज से पैदल चलकर 4 दिन में काशी पहुंचा युवक
02:39 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी में 4 घंटे लाइन में लगने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन
02:26 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बाबा विश्वनाथ मंदिर का ड्रोन वीडियो
02:26 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बाबा विश्वनाथ का महज 1 से 2 सेकंड दर्शन हो रहा है, सुनिए भक्तों ने क्या कहा…
02:17 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान में झारखंड महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
राजस्थान के जयपुर में स्थित झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव को जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की।
02:14 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने दर्शन किए
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करते हुए।
02:12 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
यूपी के मुरादाबाद में कामेश्वर महादेव मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे
यूपी के मुरादाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
02:03 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
जानिए देश की प्रसिद्ध कावड़ यात्राओं के बारे में


01:44 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुवाहाटी के सुकरेश्वर मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे
असम के गुवाहाटी में स्थित सुकरेश्वर मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन करने पहुंचे। शिवलिंग को दूध और जल अर्पित किया।
01:32 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान CEO विश्व भूषण मिश्रा ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।
01:28 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उज्जैन के महाकाल में भस्म आरती की गई
सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई।
01:20 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी विश्वनाथ के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
01:18 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
यूपी: गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव मंदिर में भक्त दर्शन करने पहुंचे
01:14 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़
01:06 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
लखीमपुर में कांवड़ियों के लिए 5 स्टार होटल जैसा कैंप
आज सावन का दूसरा सोमवार है। कांवड़िए शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। लखीमपुर में कांवड़ियों के लिए एक फाइव स्टार होटल जैसा कैंप लगाया गया है। यहां सोने के लिए डनलप गद्दे, खाने में 15 आइटम का इंतजाम है। टेलर और मोची भी बिठाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
12:58 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करती महिला
12:56 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
यूपी के संभल में कांवड़ियों का फल बांटते पुलिसकर्मी
12:32 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP: पचमढ़ी का पद्मशेष मंदिर, यहां पहुंचने के लिए 21 किमी चलना पड़ता है

100 फीट लंबी गुफा में 35 फीट अंदर पहुंचे हैं पद्मशेष महादेव।

पद्मशेष नागदेवता की गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 21 किमी लंबी पैदल यात्रा करनी होती है।
पचमढ़ी में हर साल सावन में लगने वाला नागद्वारी मेला आस्था के केंद्र के साथ देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक है। यह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के कोर एरिया में आता है। इसलिए साल में एक बार 11 दिन के लिए खुलता है।
इस बार लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रेन के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन पिपरिया है। यहां से सड़क मार्ग से 53 किमी दूर पचमढ़ी जाना होगा। दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
पद्मशेष नागदेवता की गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 21 किमी लंबी पैदल यात्रा करनी होती है, जिसमें 7 पहाड़ पार करने होते हैं। कई पहाड़ों की ऊंचाई 150 मीटर तक है। यात्रा में घने जंगल, नाले, पथरीले रास्ते और खड़ी चढ़ाई आती है।
श्रद्धालु जलगली से यह ट्रैक शुरू करते हैं, जो दो दिन में पूरा होता है। रास्ते में प्रशासन ने अस्थायी सीढ़ियां, रस्सियों से पुल, 17 कैंप, मेडिकल व पुलिस टीमें तैनात की हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन से कालसर्प दोष दूर होता है। संतान प्राप्ति की मन्नतें पूरी होती हैं। गुफा शेषनाग के आकार के पहाड़ में स्थित है।
12:21 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और मंगला आरती की गई
12:19 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
14 जुलाई: सावन का पहला सोमवार
राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त

सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों पर जमकर भीड़ रही थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए थे। राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया था। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई थी। काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिला था। पूरी खबर पढ़ें…
12:18 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
यूपी के गाजियाबाद में दूधेश्वर महादेव मंदिर में सुबह आरती हुई
12:17 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या में क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे से भारी भीड़
12:16 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में सुबह करीब 4 बजे अभिषेक किया गया
12:13 AM21 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ने लगी भक्तों की भीड़
.