दो मकानों से पकड़ी 127 लीटर अंग्रेजी व देसी शराब: घर के आंगन और प्लास्टिक के कुप्पों में छिपा रखी थी शराब की बोतलें, आरोपी भागे – Sagar News

कार्रवाई में जब्त की गई शराब के साथ पुलिस टीम।

सागर की जैसीनगर थाना पुलिस ने बुधवार रात ग्राम सत्ताढाना में दो मकानों पर दबिश दी। इस जांच में पुलिस ने दोनों मकानों से 127 लीटर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 1.29 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी अं

.

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सत्ताढाना में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना थी कि पुष्पेंद्र ठाकुर और सीताराम ठाकुर के मकान में बड़ी मात्रा में शराब रखी है। सूचना मिलते ही दो पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गईं। टीमों ने ग्राम सत्ताढाना पहुंचकर मुखबिर के बताए अनुसार पुष्पेन्द्र ठाकुर और सीताराम ठाकुर के घर पर दबिश दी।

पुष्पेंद्र के घर से 94 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त कार्रवाई के दौरान पुष्पेंद्र ठाकुर के घर के आंगन और प्लास्टिक के कुप्पों में अंग्रेजी के अलग-अलग ब्रांड के बोतलें मिलीं। टीम ने मौके से 72.280 लीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत 94 हजार रुपए है।

सीताराम के घर गैलरी में मिली देसी शराब वहीं, सीताराम ठाकुर के घर पर तलाशी लेने पर घर की गैलरी से 304 पाव देशी प्लेन और लाल मसाला शराब मिली। यह कुल 54.720 लीटर थी, जिसकी कीमत 35,480 रुपए बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस शराब जब्त कर थाने लाई। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि कार्रवाई में आरोपी पुष्पेंद्र ठाकुर और सीताराम ठाकुर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *