MP को मिली 5वीं वंदे भारत, खजुराहो-वाराणसी रूट पर सफर होगा आसान

Last Updated:

Khajuraho to Varanasi Vande Bharat: मध्य प्रदेश को मिली पांचवीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात. खजुराहो-वाराणसी के बीच दौड़ेगी एक्सप्रेस. टाइम टेबल जारी, जानिए कहां-कहां रुकेगी ट्रेन और कब शुरू होगी सेवा.

ख़बरें फटाफट

खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी.

छतरपुर: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब प्रदेश को मिली है पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात. देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार खजुराहो और वाराणसी के बीच अब हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. इस नई ट्रेन की शुरुआत से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह दीपावली से पहले का तोहफा माना जा रहा है.

रेल मंत्रालय ने इस नई वंदे भारत ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है. यह ट्रेन प्रतिदिन खजुराहो से शाम तीन बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और वाराणसी रात 11 बजे पहुंचेगी. वहीं वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर खजुराहो पहुंचेगी. खास बात यह है कि यह ट्रेन रास्ते में विंध्याचल, प्रयागराज चौकी, चित्रकूट धाम, बांदा और महोबा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे यात्रियों को कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *