बालों को मिलेगी नई जिंदगी… रूसी भी हो जाएंगे गायब, बस रोज करें ये 2 योग

गुमला: आज के इस आधुनिक युग में बालों का झड़ना, सफेद होना, गंजापन होना आम समस्या बन गई है. यह समस्या अब केवल अब अधिक उम्र के लोगों में ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चों और युवाओं में भी देखने को मिल रही है, जिससे वे कम उम्र में ही इन समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे-तनाव यह बालों की जड़ों को कमजोर करता है. खराब दिनचर्या, देर रात तक जागना, धूप न लेना, एक्सरसाइज न करना ,प्रोटीन न लेना, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन B12 की कमी, डाई, जेल, या शैम्पू भी है. इसके अलावा इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं.

ऐसे में अपने सेहत को फिट बनाए रखने और बालों की समस्या से निजात पाने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय हो सकता है. ऐसे में यदि आप भी कम उम्र में बालों के झड़ने, सफेद होने ,गंजापन से परेशान हैं, तो अपने जीवन में बस ये 2 योग शामिल करके इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं.

योग है सबसे ज्यादा जरूरी

पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के गुमला जिला प्रभारी व मुख्य योग प्रशिक्षक रूपेश कुमार सोनी ने लोकल 18 को बताया कि योग हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी व स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य है. स्वस्थ जीवन जीने व अपने जीवन को सुंदर व अच्छा बनाए रखने के लिए हमें अपने जीवन में प्रतिदिन योग को अवश्य शामिल करना चाहिए.

वहीं, योग आप अपने सुविधा अनुसार सुबह 4:00 बजे, 5:00 बजे, 6:00 बजे अपनी व्यवस्था को देखते हुए कभी भी कर सकते हैं, लेकिन योग जरूर करें. कम से कम प्रतिदिन आधा से एक घंटा आसन और प्राणायाम जरूर करें. यह नितांत आवश्यक है, ताकि आप लंबे समय तक इस धरातल पर रहकर अपने परिवार अपने बच्चों का भरण पोषण कर सके और समाज, देश के विकास में योगदान निभा सकें.

योग से गंजापन हो सकता है खत्म

वहीं, आजकल बालों का झड़ना व सफेद होना, गंजापन आ जाना आ जाना आम समस्या बन गई है. खास कर यह समस्या तब और विकराल रूप ले लेती है. जब यह समस्या किसी महिला को होने लगती है. ऐसी समस्या यदि आपके आसपास या परिवार के लोगों में हो रही है, तो अपने जीवन स्टाइल में सुधार कीजिए. योग से शरीर को बहुत अच्छा लाभ मिलेगा. आपको सिर की समस्या को दूर करने के लिए सिर पर ब्लड सर्कुलेशन ,ब्लड का फ्लो बढ़ाने बढ़ाने की आवश्यकता है.

ये दो योग जरूर करें

इसके लिए आप शीर्षासन ,सर्वांगासन का अभ्यास कर सकते हैं. वहीं, आप इसके साथ में अनुलोम विलोम, उद्गीत, भ्रामरी आदि भी कर सकते हैं. आप जैसे ही इन योग को अपने जीवन में शामिल करेंगे. आपको लाभ दिखाई देने लगेगा और आपकी समस्या धीरे-धीरे कम होने लग जाएगी. स्नान करते वक्त भी आपके बाल झड़ते , टूटते हैं. वे सभी सिर्फ 2 आसान सर्वांगासन और शीर्षासन से ठीक होने लगेगे. 15 से 20 दिन होते-होते आपको लाभ मिलने लगेगा.

वहीं, इस समस्या से निजात पाने के लिए आवश्यकता है थोड़े लंबे समय तक इसे करने की. जहां योग करते समय ध्यान देने की आवश्यकता है कि वैसे लोग जिनका ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, वैसे लोग ये अभ्यास न करें. जिनको हार्ट प्रॉब्लम क्रिएट हो चुका है. वे पहले अपने हार्ट को ठीक करें, उसके बाद इस अभ्यास को करने का प्रयास करें. क्योंकि इस योग में आपके पैर के तरफ ब्लड का फ्लो काम हो जाता है, लेकिन चेस्ट, नेक, फेस और सिर की ओर ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है. वह भी अपने कार्य को करने लग जाता है.

अगर यह क्षेत्र आपका पहले से थोड़ा कमजोर पड़ा है, तो धीरे-धीरे इसका अभ्यास करके उसमें सुधार कर सकते हैं. इसके अलावा आप किसी योग चिकित्सक या योग शिक्षक की उपस्थिति में या उनसे सलाह, परामर्श लेकर इन क्रियाओं का अभ्यास करें. निश्चित ही ये सारी समस्याएं आपकी हल हो जाएंगी.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *