आम आदमी के लिए राहत की खबर, बुरहानपुर में गिरी दालों की कीमतें, अब 80 रुपये किलो में मिल रहीं

Last Updated:

बुरहानपुर के लोगों को बड़ी राहत मिली है. दालों के दामों में भारी गिरावट आई है. अब तुवर और उड़द की दाल सिर्फ ₹80 किलो में मिल रही है.

बुरहानपुर. अभी बाजार में दालों के दाम कम हो गए हैं. दुकान संचालक का कहना है कि एक महीने से व्यापार में गिरावट आई है, जिस कारण दालों के दाम कम हो गए हैं. 80 रुपए किलो से लेकर तो ₹120 किलो तक दालें बिक रही हैं. यही दालें 160 से 170 रुपए किलो तक बिक रही थी.

लोकल 18 की टीम ने जब दुकानदार मनोहर रोचलानी से बात की तो उन्होंने बताया कि एक महीने से मार्केट डाउन होने के कारण दालों के दाम कम हो गए हैं और भी कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है. अभी फिलहाल चने की दाल 80 रुपए किलो बिक रही है. उड़द की दाल ₹100 किलो, तुवर की दाल ₹100 किलो, मूंग की दाल ₹130 किलो बाजार में बिक रही है. यही दाल ₹160 से लेकर तो ₹180 किलो तक बाजार में बिक रही थी. लेकिन एक महीने से दाल के दामों में गिरावट आई है. दुकानदारों का कहना है कि बाजार गिरा है जिससे आम लोगों का फायदा हो रहा है.

बाजार में दाम कम होने की  उम्मीद 
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में और भी दालों के दाम कम होने की उम्मीद है, क्योंकि बाजार नेशनल लेवल पर गिरता जा रहा है, जिसको लेकर दालों के दाम कम हो रहे हैं. इससे आम लोगों का फायदा हो रहा है. त्योहारों का समय होने से दाम कम होने पर लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं, जो लोग बाजार से 1 से 2 किलो एक बार में दाल ले जाना पसंद करते थे. वह लोग 5 से 10 किलो के कट्टे खरीद रहे हैं जिस से ग्राहकों का फायदा हो रहा है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

आम आदमी के लिए राहत की खबर, बुरहानपुर में गिरी दालों की कीमतें, जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *