कलेक्टर ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली: बच्चों के साथ पटाखे फोडे़, गिफ्ट दिए; कलेक्टर ऑफिस में कर्मचारियों से भी मिले – Indore News

कलेक्टर ने कर्मचारियों के साथ दिवाली की खुशियां बांटीं।

दीपावली के पर्व पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनूठी पहल देखने को मिली। वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इसके बाद वे अचानक ही कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ

.

दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना का साकार करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया। सोमवार को वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, साथ में दीपक जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और बच्चों को गिफ्ट भी दिए। खुशी और उत्साह से पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। कलेक्टर ने कहा कि राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के संग दीपावली मनाकर एक अलग तरह की खुशी और आनंद की अनुभूति हुई। मासूम चेहरों पर मुस्कान देखकर मन गदगद हो गया। इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और कई अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल थे।

राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली मनाते कलेक्टर-नगर निगम आयुक्त।

कर्मचारियों के साथ भी बांटी खुशियां

बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के बाद वे अचानक कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां बांटी। उन्होंने कर्मचारियों को मिठाई बांटी और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *