दिवाली पर सफाईमित्र के घर पत्नी के साथ पहुंचे मेयर: बोले – सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर है, जिनकी बदौलत इंदौर नंबर वन है – Indore News

सफाईमित्र के घर मेयर पुष्यमित्र भार्गव पत्नी के साथ पहुंचे।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में आठ बार नंबर वन आ चुकी है। शहर की स्वच्छता के पीछे सफाईमित्रों की अहम भूमिका है। ऐसे ही एक महिला सफाईमित्र के घर दीपावली पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पत्नी के साथ पहुंच गए। महापौर को घर आने पर परिवार के लोग भ

.

महिला सफाई मित्र के घर पत्नी के साथ पहुंचे महापौर।

दरअसल, दीपोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर पूरा शहर दीपों की जगमगाहट से रोशन हैं, वहीं कुछ घर ऐसे भी रहे, जहां महापौर की उपस्थिति ने दीपोत्सव की खुशी को ओर बढ़ा दिया। परंपरागत रूप से हर साल की तरह इस साल भी महापौर सफाई मित्रों के घर पहुंचे और उनके काम की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ में मौजूद रही। पिछले 24 वर्षों से शहर की स्वच्छता में सेवा दे रही सफाई मित्र सरिता सजन वैद के घर दोनों पहुंचे और उनके अथक परिश्रम के लिए सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर हैं जिनकी बदौलत इंदौर लगातार स्वच्छता में देश में नंबर वन बना हुआ है। दीपावली जैसे पर्व पर उनके घर जाकर शुभकामनाएं देना समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का एक प्रयास है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *