Reuse Flowers: पूजा के फूल बंद करें फेंकना, स्मार्ट तरीके से करें इन्हें दोबारा इस्तेमाल, घर पर बनाएं नेचुरल धूपबत्ती

Last Updated:

Reuse Flowers: पूजा के फूल सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि ऊर्जा का प्रतीक होते हैं. इन्हें फेंकने की बजाय धूपबत्ती बनाकर दोबारा इस्तेमाल करें. इससे घर में खुशबू भी रहेगी और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ेगी. यह एक आसान, सस्ता और सच्चे अर्थों में आध्यात्मिक रीसाइकल तरीका है.

फूलों से धूपबत्ती बनाने का तरीका

Reuse Flowers: हम सब पूजा-पाठ में फूल तो जरूर चढ़ाते हैं. भगवान के चरणों में फूल चढ़ाने से एक अलग ही सुकून और शांति महसूस होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा खत्म होने के बाद इन फूलों का क्या किया जाए? ज्यादातर लोग इन्हें बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं या फिर कहीं एक कोने में रख देते हैं, लेकिन असल में ये फूल सिर्फ फूल नहीं रहते – ये पूजा के दौरान दिव्य ऊर्जा से भर जाते हैं, अगर इन्हें सही तरीके से संभालकर रखा जाए, तो ये आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलाने का बड़ा जरिया बन सकते हैं. कई बार देखा गया है कि जब हम मंदिर के फूलों को यूं ही फेंक देते हैं, तो वो एनर्जी बेकार चली जाती है. जबकि इन फूलों का दोबारा उपयोग करके हम न केवल अपने घर में खुशबू और शुद्धता बढ़ा सकते हैं, बल्कि ये हमारी सुख-समृद्धि का कारण भी बनते हैं. आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पूजा के फूलों को आप धूपबत्ती बनाकर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके घर में फैलेगी खुशबू, हटेगी नेगेटिविटी और जुड़े रहेंगे भगवान के आशीर्वाद से.

पूजा के फूलों को फेंकने की बजाय ऐसे करें उपयोग
जब पूजा खत्म हो जाती है, तो अगले दिन फूल मुरझा जाते हैं. इन्हें फेंकने के बजाय दो आसान तरीके अपनाएं:

1. अगर घर में बाग-बगीचा है, तो इन फूलों को सुखाकर खाद के रूप में पौधों में डालें. इससे पौधों को पोषण मिलेगा और वातावरण भी साफ रहेगा.
2. अगर आप फ्लैट या छोटे घर में रहते हैं, तो फूलों से बनाई गई धूपबत्ती सबसे बढ़िया विकल्प है. यह न तो जगह लेती है और न ही इसमें कोई खराब गंध आती है.

फूलों से धूपबत्ती बनाने का तरीका
1. फूल सुखाएं: पूजा के फूलों को दो-तीन दिन छांव में सुखाएं. जैसे गुलाब, गेंदे या तुलसी की पत्तियां – ये जल्दी सूख जाते हैं.
2. कपूर मिलाएं: सूखे फूलों में कपूर मिलाकर ग्राइंड कर लें. कपूर से खुशबू भी बढ़ेगी और यह धूपबत्ती जलने में मदद करेगा.
3. घी या शहद डालें: इसमें थोड़ा-सा शुद्ध घी या शहद मिलाएं. इससे मिश्रण बाइंड होगा और धूपबत्ती को आकार देना आसान होगा.
4. गाय का सूखा कंडा मिलाएं: बाजार में आजकल छोटे-छोटे गोले जैसे कंडे मिल जाते हैं. इन्हें पीसकर फूलों के पाउडर में मिला दें. इससे मिश्रण मजबूत बनेगा और जलाने पर ज्यादा देर तक धुआं देगा.
5. थोड़ा पानी या तेल डालें: ताकि मिश्रण बंध सके. फिर इसे छोटे-छोटे रोल या कोन के आकार में बना लें.
6. सुखाएं: बने हुए टुकड़ों को 2-3 दिन तक सूखने दें जब तक ये पूरी तरह सख्त न हो जाएं.

बस आपकी प्राकृतिक, एनर्जी से भरी धूपबत्ती तैयार है.
इस्तेमाल के फायदे
1. यह धूपबत्ती पूरी तरह नेचुरल है, इसमें कोई केमिकल नहीं होता.
2. घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलती है और भगवान के फूलों की ऊर्जा दुबारा सक्रिय होती है.
3. पूजा के बाद कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता, जिससे सस्टेनेबल लिविंग की आदत बनती है.
4. महंगे अगरबत्ती और धूप पर खर्च भी बचता है.
5. तुलसी की सूखी पत्तियों को मिलाने से धूपबत्ती और ज्यादा शुभ मानी जाती है.

कुछ और खास बातें
1. इसे बच्चों के साथ मिलकर बनाएं. इससे उन्हें भी रिसायकल करने और पूजा की चीजों का सम्मान करने की आदत पड़ेगी.
2. सूखने के बाद इन धूपबत्तियों को किसी एयरटाइट डिब्बे में रख दें.
3. त्योहारों या खास मौकों पर खुद के बनाए ये धूप को मंदिर में जलाएं, इससे घर में एक अलग सुकून महसूस होगा.
4. चाहें तो इन धूपबत्तियों को गिफ्ट के रूप में भी दे सकते हैं – ये शुभ और उपयोगी दोनों हैं.

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पूजा के फूल फेंकना करें बंद, स्मार्ट तरीके से करें इन्हें दोबारा इस्तेमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *