Last Updated:
Aakkara flowers leaves Benefits: इसके इस्तेमाल से दांत दर्द, सांस में बदबू, बार-बार हिचकी आना इत्यादि जैसी समस्याओं का समाधान होता है. इसके इस्तेमाल के लिए आपको अकरकरा के फूल को सिर्फ एक मिनट के लिए उस दांत पर रखना होगा जिसमें दर्द है.
यदि आप दांत दर्द और मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे औषधीय पौधे के इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपकी इन समस्याओं का स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा. आयुर्वेदाचार्यों की माने तो यह पौधा कोई और नहीं, बल्कि आकरकरा का है.

विशेषज्ञों की मानें तो इसकी जड़ों और पत्तियों में एलक्लॉइड, क्यूमरीन, फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और स्टेरल्स जैसे तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इन रसायनों का काम बदन दर्द और तनाव से निजात दिलाना होता है.

इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से दांत दर्द, सांस में बदबू, बार-बार हिचकी आना इत्यादि जैसी समस्याओं का समाधान होता है. इसके इस्तेमाल के लिए आपको अकरकरा के फूल को सिर्फ एक मिनट के लिए उस दांत पर रखना होगा जिसमें दर्द है. निर्धारित समय के बाद किसी चमत्कार की तरह दर्द का निवारण हो जाएगा.

मुंह से आने वाली बदबू के लिए आपको अकरकरा में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर उसे पीस लेना होगा और रोजाना इससे ब्रश करना होगा. यकीन मानिए ऐसा करने से पहले दिन से ही असर दिखना शुरू हो जाएगा.

काम और तनाव की वजह से लोगों में होने वाली सिरदर्द की परेशानी को भी अकरकरा के फूलों से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आपको अकरकरा के फूलों को पीसकर उसका लेप बनाकर हल्का सा गर्म कर लेना होगा. अब इस तैयार लेप को दर्द के समय सिर पर लगाने से सिरदर्द दूर हो जाएगी.

वैसे तो इस फूल के सेवन से किसी प्रकार की समस्या की संभावना नहीं होती है. बेहतर लाभ के लिए आपको इसके उपयोग से पहले किसी अनुभवी और जानकार चिकित्सक से सलाह अनिवार्य रूप से ले लेनी चाहिए.