Diwali 2025: स्वाद भी रॉयल, दाम भी रॉयल! सोने की परत से सजी ये मिठाई बनी मेहमानों के लिए VIP ट्रीट

Last Updated:

Diwali Special Sweets: इंदौर की अग्रवाल स्वीट्स ने इस दिवाली “रॉयल गोल्डन पाइन” नाम की विशेष मिठाई लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹30,000 प्रति किलो है. चिलगोजा, पिस्ता और गोल्ड की परत से सजी यह मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है.

Diwali Special Sweets: दिवाली का त्यौहार है हर तरफ हर्षोल्लाह है और खुशियां मनाई जा रही है, इन खुशियों को दोगुना कर देती हैं मिठाइयां और मिठाई जब कुछ अलग हो तो वह यादगार बन जाती है. ऐसी एक मिठाई के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो न केवल अपने आप में थोड़ी अलग है बल्कि इसकी कीमत जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे. यह मिठाई है रॉयल गोल्डन पाइन, जिसकी कीमत है करीब 30 हज़ार रुपए प्रति किलो.

इंदौर के अग्रवाल स्वीट्स पर बनी यह मिठाई न केवल रॉयल है बल्कि सबसे हेल्दी मिठाई भी है जिससे बनाने के लिए चिलगोजे का इस्तेमाल किया गया है और उसपर सोने की परत चढ़ाई गई है. इसके एक बॉक्कस की कीमत 3500 रुपए है, जिसमें आपको इसके चार पीस मिलते हैं‌. इसका शानदार प्रेजेंटेशन और डेकोरेटेड बॉक्स रॉयल गोल्डन पाइप मिठाई को और रॉयल लुक देता है जिसमें एक बड़े से वेलवेट बॉक्स के अंदर सुंदर से डिजाइनर बॉक्स है जिसमें इस मिठाई के सजाया गया है.

इंदौर की अग्रवाल स्वीट्स के अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस मिठाई को खास तौर पर अपने A+  कस्टमर के लिए डिजाइन किया है. इस कस्टमाइज्ड मिठाई को लिमिटेड एडिशन में ही बनाया गया है और हमें अपने कस्टमर से इसका काफी अच्छा फीडबैक मिल रहा है यह मिठाई न केवल अनोखी है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है. इसमें चिलगोजा और पिस्ते का इस्तेमाल किया गया है, जो की हेल्थ के लिए अच्छा होता है. साथ ही गोल्ड की जो परत है वह भी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.

उन्होंने आगे बताया कि इस मिठाई को बनाने के पीछे आइडिया था. अपने उच्च वर्ग के ग्राहक की उस डिमांड को पूरा करना, जिसमें वे अपने यहां आए मेहमानों को कुछ EXCLUSIVE दे सकें, इस दिवाली को यादगार बनाने के लिए ही रॉयल गोल्डन पाइन के डिजाइन किया गया था जो काफी पसंद किया गया.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Diwali 2025: स्वाद भी रॉयल, दाम भी रॉयल! सोने की परत से सजी ये मिठाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *