नगर निगम अधिकारी को थप्पड़ मारा: शव वाहन विवाद में अभद्रता, कर्मचारियों ने चक्काजाम कर FIR दर्ज कराई – Ujjain News

नगर निगम के फायर ब्रिगेड कार्यालय में रविवार शाम शव वाहन को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

.

घटना के विरोध में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। यह चक्काजाम करीब पौन घंटे तक चला, जिसके बाद समाप्त हुआ।

फायर ब्रिगेड प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया कि पार्षद राजेश बाथम के सहयोगी ने शाम 6 बजे के लिए शव वाहन बुक किया था। हालांकि, वे लोग शाम 4 बजे ही कार्यालय पहुंच गए और वाहन तुरंत ले जाने की मांग करने लगे।

विवाद के बाद चक्काजाम में लोगों को परेशानी हुई।

जब प्रभारी अधिकारी साहू ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे उनका चश्मा भी टूट गया। घटना के बाद पार्षद बाथम ने सभी को वहां से हटा दिया।

अधिकारी साहू ने पार्षद राजेश बाथम और तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद रात करीब 8 बजे, कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आगर रोड पर वाहन रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस विवेचना के बाद कार्रवाई करेगी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कही और ऐसी घटनाओं को अनुचित बताया।

पार्षद प्रतिनिधि आनंद सुनेरे ने बताया कि

QuoteImage

त्योहार के कारण वे शव वाहन जल्दी लेने गए थे। उन्होंने मारपीट से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारी जानबूझकर वाहन नहीं दे रहे थे और अधिकारी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

QuoteImage

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *