गुना में घर में रखी अवैध आतिशबाजी जब्त: म्याना में अधिकारियों ने बाजार का किया निरीक्षण; खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों से लिए सैंपल – Guna News

प्रशासन की टीम ने कैंट से आतिशबाजी जप्त की।

दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले में अवैध आतिशबाजी और मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन का निरीक्षण अभियान जारी है। शनिवार को गुना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कैंट इलाके में एक घर से बिना लाइसेंस के रखे पटाखे जब्त किए। वहीं, खाद्य विभाग की टीम न

.

कैंट में घर से जब्त किए पटाखे, म्याना में भी कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कैंट क्षेत्र के गुलाबगंज में आबादी वाले इलाके में दबिश दी। यहां ताज मोहम्मद नाम के व्यक्ति के घर से बिना लाइसेंस के रखे देशी और विदेशी पटाखे जब्त किए गए। इस कार्रवाई में तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव मौजूद रहे। इसी तरह, म्याना बाजार में भी टीम ने प्रतिबंधित पटाखों की जब्ती की कार्रवाई की। यहां नायब तहसीलदार आरती गौतम और थाना प्रभारी रविंद्र सिकरवार मौजूद थे।

म्याना में निरीक्षण करते अधिकारी।

मिठाई दुकानों से लिए मावा-बर्फी के सैंपल कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भी शहर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की। टीम ने श्रीहरि बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा और मिल्क केक के सैंपल लिए। वहीं, जयस्तंभ चौराहे स्थित रतलामी मिष्ठान भंडार से बालूशाही, मलाई बर्फी और सोनपपड़ी के नमूने जांच के लिए लिए गए।

मिठाई दुकानों से सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।

मिठाई दुकानों से सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।

साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश इसके अलावा, टीम ने महाकाल कचौड़ी, तेलघानी और रामेश्वर साहू मिष्ठान भंडार जैसी दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों को खाद्य सामग्री के सही रख-रखाव और साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में यह जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *