iQOO 15 के फीचर्स हुए लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी, दमदार स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और बेहद खास डिस्प्ले

Last Updated:

iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 144Hz 2K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और 7,000mAh बैटरी मिलेगी.

iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में 7,000mAh की बैटरी होगी.

iQOO 15 लॉन्च से पहले ही चर्चा में है. कंपनी ने इसके कई दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है. ये डिवाइस भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाला है और इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. कंपनी के सीईओ ने पुष्टि की है कि iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च होगा. इससे पहले यह स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा.

इसके साथ ही, ब्रांड ने टीज़र में ये भी दिखाया है कि भारतीय वेरिएंट में भी वही हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट और सॉफ्टवेयर मिलेगा. ये फोन OriginOS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

कंपनी ने ये भी बताया है कि फोन में Q3 गेमिंग चिप होगी जो 144fps तक गेमप्ले सपोर्ट करेगी. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 8K VC Dome कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा.

मिलता है दमदार डिस्प्ले
iQOO 15 में 6.85-इंच का 2K 8T LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. इसका मतलब है कि स्क्रीन बेहद स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस देगी.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है. फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्स का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा.

बैटरी और चार्जिंग
कंपनी ने पुष्टि की है कि चीनी वेरिएंट में 7,000mAh की बैटरी होगी और उम्मीद है कि भारतीय मॉडल में भी यही कैपेसिटी दी जाएगी. ये बड़ी बैटरी लंबी बैकअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

iQOO 15 के फीचर्स हुए लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *